गोरा और काला

1972 की नरेश कुमार की फ़िल्म

गोरा और काला 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राज कुमार कोहली द्वारा निर्मित और नरेश कुमार द्वारा निर्देशित है। इसमें राजेन्द्र कुमार, हेमामालिनी, रेखा, प्रेमनाथ, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी और जगदीप दोहरी भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का है। यह फिल्म 1971 की तमिल फिल्म नीरुम नेरुप्पम की रीमेक है।

गोरा और काला

गोरा और काला का पोस्टर
निर्देशक नरेश कुमार
निर्माता राज कुमार कोहली[1]
अभिनेता राजेन्द्र कुमार,
हेमामालिनी,
रेखा
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्रदर्शन तिथियाँ
22 दिसंबर, 1972
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

भारत में एक सूदूर राज्य का सम्राट बहुत खुश होता है जब उसकी पत्नी जुड़वां बेटों को जन्म देती है। इससे पहले कि वह खुलकर अपनी खुशी की घोषणा कर पाता, ज़ोरावर (मदन पुरी) और शमशेर (प्रेम चोपड़ा) ने महल पर कब्ज़ा कर लिया। वह उसके दुश्मन होते हैं और उसे तुरंत मार डालते हैं। उसके वफादार कर्मचारी, पृथ्वी (प्रेमनाथ) और दिलावर बच्चों के साथ भाग जाते हैं। एक बेटा रक्त विकार का शिकार हो जाता है, जिससे उसकी त्वचा का रंग ख़राब हो जाता है। उसका बायाँ हाथ भ्ही लकवाग्रस्त हो जाता है और उसे एक डाकू के पास छोड़ दिया जाता है। दूसरे पुत्र का पालन-पोषण सेना प्रमुख पृथ्वी सिंह ने किया है जबकि साम्राज्ञी स्वयं बंदी हैं।

वर्षों बाद, बेटे (राजेन्द्र कुमार) बड़े हो गए हैं। डकैतों वाले बेटे को काली सिंह कहा जाता है, जबकि दूसरे को करण कहा जाता है। जुड़वाँ बच्चों को एक-दूसरे के अस्तित्व के बारे में पता चलता है। वे फिर से मिलते हैं और अपनी माँ को मुक्त कराते हैं। लेकिन एक चीज़ है जो जुड़वा भाइयों के बीच दरार पैदा करती है। वो दरार की वजह खूबसूरत राजकुमारी अनुराधा (हेमामालिनी) है। दोनों भाई उससे प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं। लेकिन इससे पहले कि वह उन्हें अपनी पसंद के बारे में बता पाती, शमशेर सिंह ने उसका अपहरण कर लिया। वह अब नए शासक के रूप में पदभार संभालाता है। भाइयों को अब शमशेर से लड़ना होगा और फिर फैसला करना होगा कि कौन अनुराधा से शादी करेगा।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनन्द बक्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."तेरे नैन नशे दे प्याले"मोहम्मद रफ़ी5:14
2."तू मेरे सपनों की रानी बनेगी"मोहम्मद रफ़ी5:42
3."एक तो मेरा मस्ताना शबाब"लता मंगेशकर4:56
4."पर्दा रुख-ए-रोशन से हटाना"लता मंगेशकर4:33
5."धूम मच गई धूम"उषा मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी6:26
6."धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले"मुकेश, लता मंगेशकर4:58

सन्दर्भ संपादित करें

  1. स्टाफ, द वायर (25 नवम्बर 2023). "नागिन और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन". द वायर. अभिगमन तिथि 29 मार्च 2024.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें