गोविन्द राम मेघवाल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।[1] इनके पास आपदा प्रबंधन मंत्रालय का जिम्मा हैं। राजस्थान सरकार में पूर्व संसदीय सचिव रह चुके हैं। वर्तमान राजस्थान विधानसभा में खाजूवाला से विधायक हैं।[2] वे नोखा से विधायक रह चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। गोविंद राम मेघवाल को तेजतर्रार नेता के रूप में जाना जाता है, विधानसभा में एससी एसटी के मुद्दे गंभीरता से उठाते हैं और पुरजोर तरीके से एससी एसटी के मुद्दों को संबल प्रदान करने का काम करते हैं इसीलिए बीकानेर मारवाड़ क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता है। जनवरी 2021 में गोविंद मेघवाल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया।[3]

गोविन्द राम मेघवाल

कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
21 नवम्बर 2021

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
11 दिसम्बर 2018
चुनाव-क्षेत्र खाजूवाला
कार्यकाल
2003 - 2008
चुनाव-क्षेत्र नोखा

संसदीय सचिव, राजस्थान सरकार
कार्यकाल
2003 - 2008

जन्म 20 जनवरी 1962 (1962-01-20) (आयु 62)
पुंगल, बीकानेर, राजस्थान
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Govind Ram Meghwal, Shakuntala Rawat take oath as cabinet ministers in Rajasthan government". ANI News.
  2. "Govind Ram Meghwal(Indian National Congress(INC)):Constituency- KHAJUWALA(BIKANER) - Affidavit Information of Candidate:". myneta.info.
  3. "प्रदेश कांग्रेस टीम में बीकानेर के 4 पदाधिकारी: पीसीसी में प्रदेश उपाध्यक्ष बने गोविंद मेघवाल". Dainik Bhaskar. 7 January 2021.