चंपक बच्चों की एक हिन्दी पत्रिका है जो पाक्षिक है।

चंपक
बच्चों की हिन्दी पत्रिका

चंपक के एक संस्करण का मुखपृष्ठ
श्रेणियाँ बाल पत्रिका
आवृत्ति मासिक
प्रकाशक दिल्ली प्रेस
प्रथम संस्करण १९६८
देश  भारत
शहर नई दिल्ली
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी गुजराती,
मराठी, कन्नड़, तमिल,
तेलुगु, मलयालम
जालस्थल

इतिहास संपादित करें

चंपक का पहला संस्करण १९६८ में प्रकाशित हुआ।

प्रकाशन संपादित करें

यह पत्रिका ८ भाषाओं में प्रकाशित होती है। यह पत्रिका दिल्ली प्रेस द्वारा प्रकाशित होती है। चंपक एक बाल पत्रिका है, जो 7 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए प्रकाशित की जाती है, जिसमें अधिकतर कहानियों के पात्र जानवर ही होते हैं। नई दिल्ली के झंडेवालान इलाके की रानी झांसी रो्ड़ पर स्थित दिल्ली प्रेस की इस पत्रिका में जादुई कहानियों की कोई जगह नहीं है। परी संसार से दूर यह पत्रिका जानवरों के साथ-साथ विज्ञान के विषय से संबंधित कहानियों को भी छापने में भी रुचि रखती है। 'चीकू' नामक इसका स्थाई कार्टून स्तंभ सबका पसंदीदा पात्र है। इसके अलावा इसमें चंपक चेकर्स नामक एक गेम भी प्रकाशित किया जाता है। दिल्ली प्रेस ने जानी मानी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को एक टी-शर्ट भेंट की थी जिस पर चंपक लिखा था। इस टी-शर्ट को उनकी मृत्यु के बाद उनके पति खुद दिल्ली प्रेस को लौटाने आए थे।

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें