चट्टग्राम नगर निगम
चट्टग्राम सिटी कॉर्पोरेशन यानि चट्टग्राम नगर निगम, बांग्लादेश के चट्टग्राम नगर में आधारित एक स्वशासित पौरप्रशासन निकाय व निगम-ऐक्य है, जिसपर बांग्लादेश के चट्टग्राम नगर के प्रशासन और विकास तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रभार निहित किये गए हैं।[2] चट्टग्राम , बांग्लादेश के चट्टग्राम विभाग में स्थित, बांग्लादेश के बृहत्तम् नगरों में से एक है। इस निकाय की स्थापना चट्टग्राम के प्रशासन हेतु एक नगर पालिका के रूप में हुआ था, तत्पश्चात्, नगर के आकार और जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनज़र इसे नगर निगम के स्तर पर उन्नतस्थ कर दिया गया।
চট্টগ্রাম সিটি কর্পোরেশন | |
चित्र:Chittagong City Corporation Logo.png Corporation Logo | |
स्थापना | 31 July 1990 |
---|---|
प्रकार | Municipal |
मुख्यालय | Chittagong Nagar Bhaban |
आधिकारिक भाषा |
Bengali |
A J M Nasir Uddin | |
जालस्थल | Chittagong City Corporation |

कार्यपद्यति और प्रशासनिक ढाँचा
संपादित करेंचट्टग्राम सिटी कॉर्पोरेशन, देश के अन्य नगर-निकायों के सामान ही बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन नियमों के अंतर्गत्, चट्टग्राम नगर के विनियमन हेतु एक प्रशासनिक रचना है, जोकि अंत्यतः बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत है।
प्रशासन हेतु, निगम के क्षेत्र को विभिन्न थानों में विभाजित किया गया है, तथा प्रत्येक थाने को विभिन्न वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक वार्ड, अनेक मोहल्लों में विभाजित है।
यह निगम सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहभागीदारी से कार्य करती है। प्रति पंचवर्षीय काल पश्चात्, निगम चुनाव आयोजित होते हैं, जिनमे प्रत्येक वार्ड के नागरिक, नगर परिषद् में उनके प्रतिनिधित्व हेतु, एक पार्षद् का चयन करते हैं। संवैधानिक विधिनुसार, परिषद् के एक-चौथाई आसान, महिलाओं के लिए आरक्षित होते हैं। चुनाव के बाद, नगर परिषद्, अपने सदस्यों में से ही किसी एक को महापौर के रूप में निर्वाचित करती है, जोकि नगर निगम का अध्यक्ष तथा नगर प्रशासन का सर्वोच्च पदाधिकारी होता/होती है। निगम के कार्यो पर नियंत्रण अंत्यतः निर्वाचित अधिकारीयों का होता है।
सेवाएँ, कार्य व कर्त्तव्य =
संपादित करेंचट्टग्राम नगर निगम, चट्टग्राम नगर में निम्न कार्यों के लिए ज़िम्मेदार है:
- जल शोधन और आपूर्ति
- मलजल उपचार और निपटान
- कचरा निपटान और सड़क-सफाई
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
- भवनों, सड़कों तथा गलियों का रखरखाव।
- सड़क प्रकाश
- पार्कों और रिक्त खुली-स्थानों का रखरखाव
- कब्रिस्तान एवं शवदाहगृह
- जन्म और मृत्यु का पंजीकरण
- धरोहर स्थलों का संरक्षण
- रोग नियंत्रण तथा टीकाकरण
- सार्वजनिक निगम विद्यालय, आदि
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Palit, Tapan (2012). "Chittagong City Corporation". In Islam, Sirajul; Jamal, Ahmed A. (eds.). Banglapedia: National Encyclopedia of Bangladesh (Second ed.). Asiatic Society of Bangladesh.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 19 नवंबर 2016. Retrieved 12 नवंबर 2016.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करें