चाँद सा रोशन चेहरा

2005 की फ़िल्म

चाँद सा रोशन चेहरा 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन शहाब शम्सी ने किया और सलीम अख्तर इसके निर्माता हैं। यह फिल्म तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म है।

चाँद सा रोशन चेहरा

पोस्टर
निर्देशक शहाब शम्सी
लेखक जलीस शेरवानी (संवाद)
निर्माता सलीम अख्तर
अभिनेता
संगीतकार जतिन-ललित
प्रदर्शन तिथि
04 मार्च 2005
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

यह रोमांस, भावनाओं और मूल्यों से भरी एक किशोरों पर आधारित प्रेम कहानी है। यह कहानी है राज और जिया की, जो बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया के पिता ओबेरॉय को अपनी बेटी का कपूर के बेटे राज के साथ गठबंधन मंजूर नहीं था। राज जिया को जिंदगी में एक दिन के लिए भी नहीं भूल सका है। राज की मां की आखिरी इच्छा थी कि जिया ही उनकी बहू बने। कपूर राज से वादा लेता है कि वह एक दिन जिया को उसकी बहू के रूप में वापस लाएगा। एक दिन, भाग्य राज को उसी स्थान पर विदेश जाने का मौका देता है जहां जिया रहती है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत जतिन-ललित द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."आगे आगे चाहत चली"उदित नारायण4:30
2."डोली लेके आये हैं"उदित नारायण, अलका यागनिक5:08
3."रेशम से भी नाज़ुक नाज़ुक"उदित नारायण4:36
4."वो दिन याद करलो सनम"उदित नारायण4:25
5."पहली नज़र का वो प्यार"उदित नारायण, अलका यागनिक, सुनिधि चौहान8:58
6."डोली लेके आये हैं" (दुखी)उदित नारायण1:18
7."रेशम से भी नाज़ुक नाज़ुक" (वाद्य संगीत)4:24
8."जादूगर जादूगर"उदित नारायण, सुनिधि चौहान4:31
9."डोली लेके आये हैं" (वाद्य संगीत)6:35

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें