समीर (गीतकार)
समीर (जन्म: 24 फरवरी, 1958) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इनके ज्यादातर गीत हिट हुए और इनके द्वारा लिखें गए गीत आज भी लोगोंं की जुबानोंं पर हैं। उनके पिता अनजान भी गीतकार रहे थे। उनके पास सबसे अधिक गीत लिखने का गिनीज़ विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने लगभग 650 फिल्मों में 4000 से अधिक गाने लिखे हैं।[2] उन्हें यश भारती पुरस्कार भी मिला है।
समीर | |
---|---|
![]() समीर का 2006 का चित्र | |
जन्म |
शीतला पांडेय 24 फ़रवरी 1958[1] ओदार गाँव, वाराणसी के निकट, उत्तर प्रदेश, भारत |
पेशा | गीतकार |
कार्यकाल | 1984 – वर्तमान |
वेबसाइट औपचारिक जालस्थल ![]() |
समीर जी का कैरियर
संपादित करेंपहले वह पढ़ाई कर बैंक में नौकरी करते थे। उनके पिता नहीं चाहते कि वो फिल्मी उद्योग में आए क्योंकि उन्होंने खूब संघर्ष किया था। लेकिन समीर का ध्यान उसी तरफ था और 1980 में वो बम्बई पलायन कर गए।[3] उन्हें सबसे पहले 1983 की फिल्म बेखबर में गीत लिखने का अवसर मिला था।[4] इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में गीत लिखें जिसमें इंसाफ कौन करेगा (1984), जवाब हम देंगे (1987), दो कैदी (1989), रखवाला (1989), महासंग्राम (1990) और बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी (1990) शामिल हैं। लेकिन उनको प्रसिद्धि और पहचान 1990 की दो फ़िल्मों दिल और आशिकी से मिली।[1] उन्होंने इन फिल्मों के संगीतकार आनंद-मिलिंद और नदीम-श्रवण के साथ कई प्रशंसित और लोकप्रिय गीतों की रचना की।[5] विशेषकर नदीम-श्रवण के साथ उनका विशेष रिश्ता था। कुछेक फिल्मों को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में गीतकार के रूप में समीर को ही लिया और तीनों फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार उन्हें नदीम-श्रवण के संगीतबद्ध गीतों के लिये ही मिले। समीर मजरुह सुल्तानपुरी और आनन्द बक्शी से प्रभावित हैं और उन्हें अपने पिता सहित प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं।[6]
समीर के गीत
संपादित करेंवर्ष | फ़िल्म | गीत | परिणाम |
---|---|---|---|
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार | |||
2012 | किशोर कुमार सम्मान | गीतकार | सम्मान |
2008 | साँवरिया | जब से तेरे नैना | नामित |
2006 | आशिक बनाया आपने | आशिक बनाया आपने | नामित |
2004 | तेरे नाम | तेरे नाम | नामित |
अंदाज़ | किसी से तुम प्यार करो | नामित | |
2003 | राज़ | आपके प्यार में | नामित |
2002 | कभी खुशी कभी ग़म | कभी खुशी कभी ग़म | नामित |
2001 | धड़कन | तुम दिल की धड़कन में | नामित |
1999 | कुछ कुछ होता है | तुम पास आए | नामित |
कुछ कुछ होता है | लड़की बड़ी अनजानी है | नामित | |
1997 | राजा हिन्दुस्तानी | परदेसी परदेसी | नामित |
1995 | ये दिल्लगी | ओले ओले | नामित |
1994 | हम हैं राही प्यार के | घूँघट की आड़ से | जीत |
1993 | दीवाना | तेरी उम्मीद तेरा इंतजार | जीत |
दीवाना | ऐसी दीवानगी | नामित | |
1992 | साजन | मेरा दिल भी | नामित |
1991 | आशिकी | नजर के सामने | जीत |
दिल | मुझे नींद ना आए | नामित |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ अ आ "समीर: जिनके लिखे गीत छू लेते हैं मन को". हिन्दुस्तान लाइव. 23 फरवरी 2015. Archived from the original on 9 अगस्त 2018. Retrieved 8 अगस्त 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने वाले पहले गीतकार बने समीर". एनडीटीवी इंडिया. 16 फ़रवरी, 2016. Archived from the original on 8 अगस्त 2018. Retrieved 8 अगस्त 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "पिता और गुलशन कुमार की मौत से टूट गए थे समीर". पत्रिका. Archived from the original on 9 अगस्त 2018. Retrieved 8 अगस्त 2018.
- ↑ "आनंद-मिलिंद व नदीम-श्रवण के साथ मैंने सर्वश्रेष्ठ काम किया : समीर". वन इंडिया. 4 अगस्त 2008. Archived from the original on 9 अगस्त 2018. Retrieved 8 अगस्त 2018.
- ↑ "याद हमारी आएगीः साल भर अनजान सुनाते रहे बेटे के गाने". जनसत्ता. 15 सितम्बर 2017. Archived from the original on 8 अगस्त 2018. Retrieved 8 अगस्त 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help); no-break space character in|title=
at position 48 (help) - ↑ संवाददाता, विदित मेहरा बीबीसी. "गीतकार अब जुमलों से खेलते हैं: समीर". बीबीसी हिन्दी. Archived from the original on 8 अगस्त 2018. Retrieved 8 अगस्त 2018.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंयह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |