चेर राजवंश
प्राचीन दक्षिण भारत के तीन प्रमुख राज्यों में से एक। दक्षिण भारत में वर्तमान केरल राज्य के कुछ हि
(चेर से अनुप्रेषित)
चेर (तमिल - சேரர்) दक्षिण भारत का एक राजवंश था। इसको ऐतरेय ब्राह्मण ग्रंथ मे "केरलपुत्र" (संस्कृत) नाम से भी जाना जाता है। अशोक के दूसरे शिलालेख मे उसने इसे केरलपुत्र कहा। इसका विस्तार आधुनिक कोयम्बटूर, सलेम तथा करूर जिले (तमिल नाडु) तथा मध्य केरल के कुछ क्षेत्रों के पास केन्द्रित था।

चेरों का शासन काल संगम साहित्य युग के पूर्व आरंभ हुआ था। इसी काल के उनके पड़ोसी शासक थे - चोल तथा पांड्य।