छुपा रुस्तम (2001 फ़िल्म)

2001 की अज़ीज़ सेजवाल की फ़िल्म

छुपा रुस्तम 2001 में जारी हुई हिन्दी भाषा की रूमानी-थ्रिलर फ़िल्म है। इसका निर्देशन अज़ीज़ सेजवाल द्वारा किया गया और प्रमुख भूमिकाओं में संजय कपूर, ममता कुलकर्णी, मनीषा कोइराला और राज बब्बर हैं।

छुपा रुस्तम

छुपा रुस्तम का पोस्टर
निर्देशक अज़ीज़ सेजवाल
लेखक राजीव कौल
आदेश के अर्जुन (संवाद)
निर्माता मदन मोहला
अभिनेता संजय कपूर,
ममता कुलकर्णी,
मनीषा कोइराला,
राज बब्बर,
टिन्नू आनन्द
संगीतकार आनंद-मिलिंद
प्रदर्शन तिथि
2001
लम्बाई
170 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

निर्मल (संजय कपूर) उद्योगपति है और उसका हमशक्ल राजा एक छोटा चोर है। राजा निशा (मनीषा कोइराला) से प्यार करता है और निर्मल संध्या (ममता कुलकर्णी) से प्यार करता है। निर्मल के पिता के चाय के बागान हैं। पुलिस अधिकारी भीम थापा (राज बब्बर) दोनों को देख चुका होता है। निर्मल के पिता की हत्या हो जाने पर उनकी संपत्ति बेचके पैसे चोरी करने के लिए वह राजा को निर्मल की जगह लेने को कहता है।

बाद में निर्मल को पता चलता है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई थी और वह हत्यारे को खोजने निकलता है। इस बीच राजा उसकी जगह लेता है। उनमें से एक की मौत हो जाती है और दूसरा उद्योगपति निर्मल होने का दावा करता है। रहस्य इस पहचान के इर्द-गिर्द घूमता है: या तो वो राजा है या निर्मल। यह पता चलता है कि राजा का पुनर्जन्म हुआ है; एक लड़ाई शुरू हो जाती है और निशा की मौत हो जाती है। निर्मल अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."ओ बंगला गाड़ी"अलका याज्ञनिक5:31
2."तू निकला छुपा रुस्तम"अलका याज्ञनिक4:45
3."ये चाँद कोई दीवाना है"अलका याज्ञनिक, कुमार सानु5:45
4."राजा ये क्या करते हो"अलका याज्ञनिक, कुमार सानु6:08
5."प्यार में दिल तो"अलका याज्ञनिक, कुमार सानु6:05
6."तू है मेरे दिल में"हरिहरन, साधना सरगम5:17

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें