जर्मैनी भाषा परिवार

हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार की एक शाखा

जर्मैनी भाषा परिवार या जर्मनिक भाषा परिवार, हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार की एक शाखा है। इस परिवार की सारी भाषाओँ की सांझी पूर्वजा "आदिम जर्मैनी" नाम की एक कल्पित भाषा है। इतिहासकार अनुमान लगते हैं की आदिम जर्मैनी भाषा लौह युग में लगभग 800 ईसापूर्व के काल में उत्तर यूरोप में बोली जाती थी। अंग्रेज़ी इसी भाषा परिवार की सदस्या है और इसकी अन्य जानी-मानी भाषाएँ जर्मन, डच और स्कैंडिनेविया क्षेत्र की भाषाएँ हैं (जिनमें नोर्वीजियाई, स्वीडी, डेनी और आइसलैंडी शामिल हैं)। कुल मिलकर विश्व में लगभग 56 करोड़ लोग किसी जर्मैनी भाषा को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। दुनिया में अंग्रेज़ी के फैलाव के कारण लगभग 2 अरब लोग किसी जर्मैनी भाषा को बोल सकते हैं (चाहे वह मातृभाषा न होकर उनकी दूसरी या तीसरी भाषा ही हो)।[1]

जर्मैनी भाषाओँ का फैलाव - गाढ़े लाल रंग के देशों में कोई जर्मैनी भाषा बहुसंख्यक या प्रथम भाषा है, हलके लाल देशों में कोई जर्मैनी भाषा सरकारी स्तर पर मान्य है

श्रेणीकरण

संपादित करें

जर्मैनी भाषाओँ के श्रेणीकरण को लेकर भाषावैज्ञानिकों में आपसी मतभेद है। फिर भी इन्हें अक्सर तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाता है -

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "World-Wide English". मूल से 1 अप्रैल 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2007.