जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान)

जलालाबाद ओब्लास्त
Жалалабат областы
मानचित्र जिसमें जलालाबाद ओब्लास्त Жалалабат областы हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : जलालाबाद
क्षेत्रफल : ३३,७०० किमी²
जनसंख्या(२००९):
 • घनत्व :
९,३०,६३०
 २९/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): किरगिज़


जलालाबाद प्रांत (किरगिज़: Жалалабат областы, अंग्रेज़ी: Jalal-Abad Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी जलालाबाद नाम का ही शहर है।

ताश कोमुर शहर का नज़ारा ('मगरमच्छ पहाड़ी' से)

विवरण संपादित करें

जलालाबाद प्रान्त की स्थापना सोवियत संघ के ज़माने में २१ नवम्बर १९३९ में तियान-शान प्रांत के नाम से हुई थी लेकिन २७ जनवरी १९५० को इसका ओश प्रांत में विलय कर दिया गया। १४ दिसम्बर १९९० को इसका फिर से गठन हुआ। इस प्रांत का दक्षिणी भाग फ़रग़ना वादी के उपजाऊ मैदान में आता है लेकिन बाक़ी क्षेत्र पहाड़ी है। प्रान्त में पर्वतीय झीलें, झरने, चश्मे और अख़रोट के वन विस्तृत हैं। जलालाबाद शहर से ४० किमी उत्तर में अर्सलानबोब (Arslanbob) नामक अख़रोट का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक अख़रोट का वन है। इस प्रांत में तोकतोगुल (Toktogul) नामक जल-विद्युत् परियोजना भी है जिस से बनी बिजली देश के अन्य भागों में इस्तेमाल होने के साथ-साथ पड़ोसी देशों को निर्यात भी की जाती है।[1]

सन् २००९ की जनगणना में प्रांत के ७१.८% लोग किरगिज़ समुदाय के थे। यहाँ उज़बेक लोगों का एक बड़ा समुदाय भी रहता है और वे प्रांतीय आबादी के २४.८% हैं। इसके अलावा यहाँ रूसी, तुर्की, ताजिक, तातार, उईग़ुर, कुर्द, अज़रबेजानी, यूक्रेनी और काज़ाख़ भी रहते हैं।

जलालाबाद प्रांत के कुछ नज़ारे संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide Archived 2016-01-02 at the वेबैक मशीन, Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... 4000-year-old petroglyphs high on a mountain top at Saimaluu-Tash; the jewel-like alpine lake of Sary-Chelek surrounded by forests of wild fruit trees; and the remarkable walnut forests around the entirely Uzbek town of Arslanbob ...