जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित एक कृषि विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई।[2]यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है।[3]

जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय
ध्येयप्राणीनां प्राणदा कृषि
प्रकारPublic
स्थापित1964
कुलाधिपतिGovernor of Madhya Pradesh
उपकुलपतिPramod Kumar Mishra [1]
स्थानजबलपुर, मध्यप्रदेश, भारत
परिसरUrban
संबद्धताएंICAR , UGC
जालस्थलjnkvv.org

इसके ४ क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, ४ आंचलिक अनुसंधान केन्द्र एवं २० कृषि विज्ञान केन्द्र मध्य प्रदेश के कृषि जलवायु क्षेत्र में विश्वविद्यालय के अन्तर्गत कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं विस्तार का कार्य संपादित कर रहे हैं। विश्वविद्यालय कृषि उत्पादन, उत्पादकता एवं टिकाऊ कृषि उत्पादन तंत्र तथा ग्रामीण जीवन शैली की गुणवत्ता की समग्र अभिवृद्धि हेतु एक मिशन की भांति कटिबद्ध हैं। कृषि एवं सम्बद्ध विज्ञानों की उच्च स्तरीय शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र के रूप में सेवाएँ देना तथा अनुशंसित प्रौद्योगिकी का कृषकों, विस्तार कार्यकर्ताओं एवं विविध कृषि विकास कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं तक प्रसारित करना, इसका उद्देश्य है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "VC Message". jnkvv.org (अंग्रेज़ी में). JNKVV Jabalpur. मूल से 16 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2018.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2014.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें