जामताड़ा

जामताड़ा एक शहर और भारतीय राज्य झारखंड में जामताड़ा जिले का एक अधिसूचित क्षेत्र है

जामताड़ा भारत के झारखण्ड राज्य के जामताड़ा ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। जामताड़ा को बॉक्साइट की खदानों के लिए भी जाना जाता है। यह खदानें इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खदानों के अलावा जामताड़ा में सादगी भरे गाँव और मनोहारी पर्वत विहार पार्क हैं।[1][2]

जामताड़ा
Jamtara
ᱡᱟᱢᱛᱟᱲᱟ
जामताड़ा रेलस्टेशन
जामताड़ा रेलस्टेशन
जामताड़ा is located in झारखण्ड
जामताड़ा
जामताड़ा
झारखण्ड में स्थिति
निर्देशांक: 23°57′48″N 86°48′05″E / 23.9633°N 86.8014°E / 23.9633; 86.8014निर्देशांक: 23°57′48″N 86°48′05″E / 23.9633°N 86.8014°E / 23.9633; 86.8014
देश भारत
प्रान्तझारखण्ड
ज़िलाजामताड़ा ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल90,426
भाषाएँ - संथाली, बांग्ला, खोरठा, कुडमाली
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
वेबसाइटjamtara.nic.in

नामोत्पत्तिसंपादित करें

"जामताड़ा" नाम "जामा" और "ताड़" शब्द से मिलकर बना है। "जामा" का संथाली भाषा में अर्थ होता है "साँप" और "ताड़" का अर्थ होता है "आवास"। इसका यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यहाँ पर साँप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

आकर्षणसंपादित करें

यहां पर्वत विहार पार्क है। यह जामताड़ा रेलवे स्टेशन से 2.4 कि॰मी॰ की दूरी पर पर्वत विहार पार्क स्थित है। यह पार्क बहुत खूबसूरत है और बच्चों में विशेष रूप से लोकप्रिय है। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें डायनासोर और चीते की मूर्तियां व झूले लगाए गए हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते है। पर्वत विहार पार्क स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में समान रूप से लोकप्रिय है। पर्यटकों को यह पार्क बहुत पसंद आता है और वह इसके खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरों में कैद करके ले जाते हैं। इस पार्क में सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे देखने लायक होता हैं।

आवागमनसंपादित करें

वायु मार्ग

जामताड़ा के पास कोलकाता और रांची हवाई अड्डे हैं। इन हवाई अड्डों से आसानी से यहां तक पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग

दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाईन जामताड़ा से होकर गुजरती है। जामताड़ा में इस लाईन पर दो रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इन स्टेशनों से कई प्रमुख रेलगाड़ियां होकर गुजरती हैं।

सड़क मार्ग

रांची, दुमका, देवघर, गिरिडीह, आसनसोल, चितरंजन और झारखंड के अन्य प्रमुख स्थानों से जामताड़ा के लिए नियमित बस सेवा है। पर्यटक इन बसों से आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं।

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "Tourism and Its Prospects in Bihar and Jharkhand Archived 2013-04-11 at the Wayback Machine," Kamal Shankar Srivastava, Sangeeta Prakashan, 2003
  2. "The district gazetteer of Jharkhand," SC Bhatt, Gyan Publishing House, 2002