जेलर (फिल्म)

2023 की भारतीय एक्शन कॉमेडी फ़िल्म

जेलर एक आगामी भारतीय तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो नेल्सन द्वारा लिखित और निर्देशित है और सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन द्वारा निर्मित है। इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। और जैकी श्रॉफ, शिवा राजकुमार, सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन, तमन्नाह और वसंत रवि सहायक भूमिकाओं में हैं। शुरुआत में फिल्म की घोषणा फरवरी 2022 में की गई थी। उस समय फिल्म का शीर्षक थलाइवर 169 था। जो रजनीकांत की 169वीं फिल्म थी, इसलिए इसका यह शीर्षक पड़ा लेकिन आधिकारिक रूप से फिल्म को जेलर शीर्षक के साथ ही इसका घोषणा जून 2022 में किया गया। इस फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी अगस्त 2022 में चेन्नई में शुरू हुई और जून 2023 में समाप्त हुई।

जेलर
निर्देशक नेल्सन
लेखक नेल्सन
निर्माता कलानिधि मारन
अभिनेता रजनीकांत
छायाकार विजय कार्तिक कन्नन
संपादक आर. निर्मल
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर
निर्माण
कंपनी
सन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथि
10 अगस्त 2023
देश भारत
भाषा तमिल
लागत अनुमानित 200 करोड़[1]

यह फिल्म 10 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के संगीत अनिरुद्ध रविचंद्र द्वारा रचित है। 10 फरवरी 2022 को सन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर रजनीकांत अभिनीत और नेल्सन द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। सिनेमैटोग्राफी का संचालन विजय कार्तिक कन्नन द्वारा किया किया गया है, और संपादन आर. निर्मल द्वारा।[2][3] यह रजनीकांत के साथ नेल्सन की पहली फिल्म भी है।

इस फिल्म की पहली टेस्ट शूट जुलाई 2022 के अंत में चेन्नई में हुआ। और मुख्य फोटोग्राफी 3 अगस्त को हैदराबाद में शुरू होने वाली थी। हालाँकि, हैदराबाद में हड़ताल के कारण फिल्मांकन की शुरुआत अनिश्चित काल के लिए विलंबित हो गई, जिसके कम से कम तीन सप्ताह तक चलने की उम्मीद थी। फिल्मांकन अंततः 22 अगस्त को चेन्नई में शुरू हुआ। अक्टूबर तक, कुड्डालोर में भी फिल्मांकन हो रहा था। जनवरी 2023 में, जैसलमेर में एक छोटा फिल्मांकन कार्यक्रम शुरू हुआ। अगले महीने, मैंगलोर में साधु कोकिला के साथ फिल्मांकन शुरू हुआ, जिसमें कन्नड़ संस्करण में योगी बाबू की भूमिका को दोहराया गया था। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 1 जून 2023 तक पूरी कर ली गई थी।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "'Leo' To 'Suriya 42': Five Upcoming High-Budget Tamil Films". Times of India. 23 March 2023. मूल से 23 March 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 July 2023.
  2. "#Thalaivar169 by Nelson Dilipkumar titled Jailer". DT Next. 17 June 2022. मूल से 17 June 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 June 2022.
  3. "Nelson-Rajinikanth's Thalaivar 169 titled Jailer". Cinema Express. 17 June 2022. मूल से 19 June 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2022.