झांसी की रानी (टीवी धारावाहिक)

jhansi ki rani

झांसी की रानी एक भारतीय ऐतहासिक धारावाहिक है जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।[1] यह धारावाहिक जितेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में बना है। इसका प्रथम प्रसारण ज़ी टीवी पर १८ अगस्त २००९ को किया गया था। रानी लक्ष्मीबाई के बाल जीवन की भूमिका उल्का गुप्ता नामक बाल अभिनेत्री ने निभाई। ०८ जून २०१० को धारावाहिक की कहानी ने कई साल बाद का मोड़ लिया। तत्पश्चात् कृतिका सेंगर ने युवा रानी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का अंतिम अध्याय १९ जून २०११ को प्रसारित हुआ। इसका ज़ी मराठी पर धारावाहिक झाशीची राणी यह पुनःनिर्माण है।

झांसी की रानी
शैलीराजतंत्र, युद्ध, ड्रामा
लेखकराजेश सक्षम
इला दत्ता बेदी
मालाविका अस्थना
मैराज जैदी
वीरेन्द्र सिंह पट्याल
निर्देशकनिखिल सिन्हा, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश शाह
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
एपिसोड कि संख्या४८०
उत्पादन
कार्यकारी निर्मातातनवीर सलाम
निर्माताअभिमन्यु सिंह
छायांकनदीपक पांडे
प्रसारण अवधि२२ मिनट
निर्माता कंपनीकोंटिलोई टेलीफिल्मस्
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कज़ी टीवी
प्रकाशित१८ अगस्त २००९ –
१९ जून २०११
संबंधित
झाँसी की रानी (2019 टीवी श्रृंखला)

कथानक संपादित करें

झांसी की रानी भारतीय टेलीविजन इतिहास का एक अत्यन्त प्रसिद्ध कार्यक्रम है जो ज़ी टीवी पर प्रसारित हुआ था। धारावाहिक की कहानी विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए कृपया रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पढ़ें।

पात्र संपादित करें

कलाकार भूमिका
उल्का गुप्ता बाल रानी लक्ष्मीबाई/ मनु/ काली/ क्रान्तिगुरु
कृतिका सेंगर युवा रानी लक्ष्मीबाई/ क्रान्तिगुरु/ रणबांकुरा
समीर धर्माधिकारी राजा गंगाधर राव नेवालकर
शैलेश दत्तर मोरोपंत तांबे
रवीन्द्र मनकानी पेशवा बाजीराव
अरूणा ईरानी बहिनी साहिब
अमित पंचोरी तांत्या टोपे/ क्रान्तिगुरु २
अशनूर कौर प्राची
पुनीत पंजवानी नाना साहिब
सहीर शेख/ सत्यजित दुबे युवा नाना साहिब
दिनेश कौशिक नरसिंह राव
हेमंत चौधरी रघुनाथ सिंह
सिद्धार्थ वासुदेव समर सिंह
पुनीत वशिष्ठ कर्मा
आरव चौधरी मंगल पांडे
गरिमा अजमानी मोती बाई
एडवर्ड सोनेनब्लिक कप्तान जेम्स मैनसन / कप्तान जॉन डब्ल्यू नेल्सन
जया भट्टाचार्य सक्कु बाई
अमिता नांगिया लच्छु बाई
सुज़ैन बर्नर्ट मिस्ट्रेस मोरलैंड
सुशीला जानकी बाई
प्रियम अंबेलिया आनंद राव/ दामोदर राव

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "आ रही है झांसी की रानी". लाइव हिंदुस्तान. मूल से 3 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितम्बर 2014.