झोउ मी/झू मी (चीनी: 周蜜; मंदारिन पिनयिन: Zhōu Mì; ज्युतपिंग: zau1 mat6; का जन्म फरवरी 18, 1979 को नानिंग, गुआंगशी) में हुआ था। मी चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने अधिकांश पेशेवर जीवन में उन्होंने चीनी जनवादी गणराज्य का प्रतिनिधित्व किया लेकिन 2007 के बाद से वो हांग कांग के तरफ से खेल रही हैं। हांग कांग प्रशासनिक तौर पर चीन का हिस्सा होते हुए भी अपना अलग खेल कार्यक्रम चलाता है और चीन से अलग टीमें रखता है। 2010 में मी को ड्रग परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने पर 2-वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा।[1]

पदक रिकॉर्ड
बैडमिंटन
 चीन के प्रत्याशी
ओलम्पिक खेल
कांस्य 2004 एथेंस महिला एकल
एशियाई खेल
स्वर्ण 2002 बुसान महिला एकल

पेशेवर जीवन संपादित करें

1998 के बाद से झू ने २० से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय महिला एकल खिताब जीते हैं और कई बार शीर्ष वरीयता हासिल की है। 2001 आईबीएफ विश्व प्रतियोगिता में उन्हें रजत और २००३ की विश्व प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला। २००२ के एशियाई खेलों में उन्होंने गोंग रुईना को हराकर बैडमिंटन का महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। झू प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन बार फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और २००३ में यह खिताब जीत भी चुकी हैं।

२ वर्षों का प्रतिबंध संपादित करें

बीडब्ल्युएफ ने 4 सितम्बर 2010 को झू को २ वर्षों तक प्रतिबम्धित करने की घोष्णा की। उनपर क्लेन्ब्युटेरोल नामक ड्रग्स लेने का आरोप था। प्रतियोगिताओं के इतर जून में लिए गये एक नमूने में उन्हें इस प्रथम श्रेणी के प्रतिबंधित उपपाचन कारक (एनाबोलिक एजेन्ट) लेने का दोषी पाया गया।[1]

मी ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध का विरोध किया और अपने निर्दोष होने की दुहाई दी लेकिन उनपर से प्रतिबंध नहीं हटा। माना जाता है कि क्लेन्ब्युटेरोल संक्रमित भोजन लेने से भी शरीर में पहुंच जाता है। [2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Zhou Mi banned for two years". bwfbadminton. सितम्बर 4, 2010. मूल से 20 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अक्तूबर 2015. नामालूम प्राचल |acessdate= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद)
  2. "Former No1 Zhou reiterates innocence over positive drug test". द स्टैंडर्ड. फ्राइडे, 28 अक्टूबर 2011. मूल से 12 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अक्तूबर 2015. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)