चौदहवें एशियाई खेल २९ सितंबर से १४ अक्टूबर, २००२ के बीच बुसान, दक्षिण कोरिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों में ४४ देशों के कुल ७,५५६ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल मिलाकर इन खेलों में ३८ खेल प्रतियोगिताएँ थी और १८,००० पत्रकार, अधिकारी और खिलाड़ी थे।

चौदहवें एशियाई खेल

नारा: "एक एशिया, वैश्विक बुसान"
मेजबान शहर बुसान, दक्षिण कोरिया
प्रतिभागी देश ४४
खिलाड़ी ७,५५६
स्पर्धाएँ ३८ क्रीड़ाएँ
उद्घाटन समारोह २९ सितंबर
समापन समारोह १४ अक्टूबर
आधिकारिक उद्घाटन राष्ट्रपति किम देइ-जूंग
खिलाड़ी शपथ मून देइ-सूंग
मशाल जलाने वाला हा ह्योंग-ज़ू, काइ सून हुई
मुख्य आयोजक बुसान एशियाड स्टेडियम

एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार एशियाई ओलम्पिक परिषद की सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों ने भाग लिया था। इनमें उत्तर कोरिया भी था जिसने इन खेलों के लिए अप्रत्याशित दल दक्षिण कोरिया में भेजा था और अफ़्गानिस्तान, भी इन खेलों में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पहली बार भाग ले रहा था। बॉडी बिल्डिंग इन खेलों में प्रथमोप्रवेश खेल था।

पदक तालिका संपादित करें

स्रोत: कुल पदक स्थिति - बुसान २००२

 क्रमांक  टीम/एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
  चीन १५० ८४ ७४ ३०८
  दक्षिण कोरिया ९६ ८० ८४ २६०
  जापान ४४ ७४ ७२ १९०
  कज़ाकिस्तान २० २६ ३० ७६
  उज़्बेकिस्तान १५ १२ २४ ५१
  थाईलैण्ड १४ १९ १० ४३
साँचा:Country data चीनी ताइपे १० १७ २५ ५२
  भारत १० १२ १३ ३५
  डीपीआर कोरिया ११ १३ ३३
१०   ईरान १४ १४ ३६
११   सऊदी अरब
१२   मलेशिया १६ ३०
१३   सिंगापुर १० १७
१४   इण्डोनेशिया १२ २३
१५   वियतनाम १८
१६   हाँगकाँग ११ २१
१७   कतर १७
१८   फ़िलीपीन्स १६ २६
१९   बहरीन
२०   किर्घिस्तान १२
२१   कुवैत
२२   श्रीलंका
२३   पाकिस्तान १३
२४   म्यान्मार १२
२५   तुर्कमेनिस्तान
२६   मंगोलिया १२ १४
२७   लेबनान
२८   ताजिकिस्तान
२९   मकाउ
३०   संयुक्त अरब अमीरात
३१   बांग्लादेश
३२   नेपाल
३३   सीरिया
३४   लाओस
३५   जॉर्डन
३६ साँचा:Country data अफ़्गानिस्तान
३७   ब्रुनेई
३८ साँचा:Country data फ़िलस्तीन
३९   यमन
कुल ४२७ ४२१ ५०२ १३५०