सिंगापुर
सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है।
新加坡共和国 (चीनी) Republik Singapura (मलय) சிங்கப்பூர் குடியரசு (तमिल) सिंगापुर गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Majulah Singapura माजुलाह सिंगापुरा (प्रगतिशील सिंगापुर) |
||||||
राष्ट्रगान: माजुलाह सिंगापुरा | ||||||
राजधानी | सिंगापुर नगर 1°14′N 103°55′E / 1.233°N 103.917°E | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेज़ी (प्रधान), मलय (राष्ट्रीय), चीनी और तमिल | |||||
निवासी | सिंगापुरी | |||||
सरकार | संसदीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | सेल्लपन रामनाथन | ||||
- | प्रधानमंत्री | ली शियन लोंग | ||||
- | संसद का वक्ता | अब्दुल्लाह तर्मुगी | ||||
- | चीफ़ जस्टिस | चान सेक कियोंग | ||||
विधान मण्डल | संसद | |||||
गठन | ||||||
- | स्थापना | 29 जनवरी 1819 | ||||
- | स्वशासन | 3 जून 1959 | ||||
- | युनाईटेड किंगडम से स्वतंत्रता | 31 अगस्त 1963 | ||||
- | मलेशिया में विलय | 16 सितंबर 1963 | ||||
- | मलेशिया से अलगाव | 9 अगस्त 1965 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 710.2 km2 (-) | ||||
- | जल (%) | 1.444 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2008 जनगणना | 4,839,400 (114वां) | ||||
- | 2000 जनगणना | 4,117,700 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $238.755 अरब (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $51,142 (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | ![]() बहुत उच्च · 9वाँ |
|||||
मुद्रा | सिंगापुर डॉलर (एसजीडी) | |||||
समय मण्डल | एसएसटी (यू॰टी॰सी॰+8) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | - (यू॰टी॰सी॰-) | ||||
दूरभाष कूट | 652 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .sg | |||||
सिंगापुर नगर-देश है |
सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं।
आधुनिक सिंगापुर
दक्षिण-पूर्व एशिया में, निकोबार द्वीप समूह से लगभग 1500 कि॰मी॰ दूर एक छोटा, सुंदर व विकसित देश सिंगापुर पिछले बीस वर्षों से पर्यटन व व्यापार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। आधुनिक सिंगापुर की स्थापना सन् 1819 में सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स ने की, जिन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के रूप में, दिल्ली स्थित तत्कालीन वॉयसराय द्वारा, कंपनी का व्यापार बढ़ाने हेतु सिंगापुर भेजा गया था। आज भी सिंगापुर डॉलर व सेंट के सिक्कों पर आधुनिक नाम सिंगापुर व पुराना नाम सिंगापुरा अंकित रहता है। सन् 1965 में मलेशिया से अलग होकर नए सिंगापुर राष्ट्र का उदय हुआ। किंवदंती है कि चौदहवीं शताब्दी में सुमात्रा द्वीप का एक हिन्दू राजकुमार जब शिकार हेतु सिंगापुर द्वीप पर गया तो वहाँ जंगल में सिंहों को देखकर उसने उक्त द्वीप का नामकरण सिंगापुरा अर्थात सिंहों का द्वीप कर दिया।
अर्थव्यवस्था
सिंगापुर विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अर्थशास्त्रियों ने सिंगापुर को 'आधुनिक चमत्कार' की संज्ञा दी है। यहाँ के सारे प्राकृतिक संसाधन यहाँ के निवासी ही हैं। यहाँ पानी मलेशिया से, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि से आयात की जाती हैं।
१९७० के दशक से यहाँ के व्यवसाय ने ज़ोर पकड़ना शुरु किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। आज मुख्य व्यवसायों में इलेक्ट्रॉनिक, रसायन और सेवाक्षेत्र की कंपनी जैसे होटल, कॉलसेंटर, बैकिंग, आउटसोर्सिंग इत्यादि प्रमुख हैं। यह विदेशी निवेश के लिये काफ़ी आकर्षक रहा है और हाल ही में यहाँ की कंपनियों ने विदेशों में अच्छा निवेश किया है।
सिंगापुर
सिंगापुर एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ पीपल्स एक्शन पार्टी, (संक्षेप में PAP) का बोलबाला रहा है। ली कुआन यू इसके सबसे प्रभावशाली नेता थे जो ३1 साल तक सत्ता में रहे (1959-90)। इस दौरान सिंगापुर ने बहुत व्यावसायिक प्रगति की। सन् २००६ के चुनाव में इसने ८४ में से ८२ सीटें जीतीं। यहाँ की संसद एक सदन वाली है जिसके पास विधान बनाने का हक है, यानि विधायिका है। इसके अलावे यहाँ की सरकार में कार्यकरने वाली कार्यपालिका तथा न्याय मामलों के लिए न्यायपालिका दो अन्य अंग हैं। यहाँ की सरकार व्यवसाय को प्रभावित करती है [2]। वैसे तो यहाँ ४३ पार्टियाँ है पर कुछ मुख्य ये हैं -
- Democratic Progressive Party
- National Solidarity Party
- People’s Action Party
- People’s Liberal Democratic Party
- Pertubuhan Kebangsaan Melayu Singapura
- Reform Party
- Singapore Democratic Alliance
- Singapore Democratic Pary
- Singapore Justice Party
- Singapore People’s Party
- Singapore National Front
- Workers’ Party
पर्यटन
सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं। सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है। इस आजादी की लड़ाई में भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान था।
कल्चर म्यूजियम में विभिन्न जातियों के त्योहारों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें दशहरा, दीपावली व इनका महत्व बताया गया है। 600 प्रजातियों व 8000 से ज्यादापक्षियों के संग्रह के साथ जुरोंग बर्ड पार्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है। दक्षिणी ध्रुव का कृत्रिम वातावरण बनाकर यहाँ पेंग्विन पक्षी रखे गए हैं। 30 मीटर ऊँचा मानव निर्मित जलप्रपात व ऑल स्टार बर्ड शो जिसमें पक्षी टेलीफोन पर बात करते हैं, अन्य प्रमुख आकर्षण हैं।
रेप्टाइल पार्क में 10 फुट लंबे जिंदा मगरमच्छ के मुँह में प्रशिक्षक द्वारा अपना मुँह डालना व कोबरा साँप का चुंबन लेना रोमांचकारी है। जूलॉजिकल गार्डन में एनिमल फीडिंग शो सी. लायन डांस शो आदि दर्शकों का मन मोह लेते हैं।
यह भी देखिए
- wikt:सिंगापुर (विक्षनरी)
- सिंगापुर से संबंधित भौगोलिक आंकड़े ओपन स्ट्रीट मानचित्र पर।
सन्दर्भ
विकिमीडिया कॉमन्स पर सिंगापुर से सम्बन्धित मीडिया है। |
- ↑ "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र Development Programme. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2015.