विक्षनरी

एक मुक्त शब्दकोष

विक्षनरी एक वेब आधारित बहुभाषी शब्दकोश है, जिसमें कोई भी शब्द जोड़ सकता है या लिख सकता है। यह विकिमीडिया संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है। यह भी विकिपीडिया की तरह मीडियाविकि सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है, इस कारण आप भी इसमें कोई भी सम्पादन कर सकते हैं और अनुपलब्ध शब्दों को जोड़ कर इसे बड़ा कर सकते हैं। अभी यह हिन्दी भाषा के शब्दकोश के साथ साथ 171 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है।

विक्षनरी
विक्षनरी का शुरुआती पृष्ठ, जिसमें सभी भाषाओं की सूची भी है।
wiktionary.org का चित्र
प्रकार
शब्दकोश
इनमें उपलब्ध 170+ भाषाओं में उपलब्ध
मालिक विकिमीडिया संस्थान
नारा एक मुक्त शब्दकोश
जालस्थल wiktionary.org Edit this at Wikidata
एलेक्सा रैंक positive decrease 563 (13 अप्रैल 2017 के अनुसार)[1]
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक
उद्घाटन तिथि दिसम्बर 12, 2002; 20 वर्ष पहले (2002-12-12)
वर्तमान स्थिति सक्रिय

इतिहाससंपादित करें

यह परियोजना हेतु प्रस्ताव डेनियल एलस्टोन और विचार, विकिपीडिया के सह-संस्थापक लेरी सेंगर का था। इसे 12 दिसम्बर 2002 को लिया गया था। पहली बार गैर अंग्रेजी विक्षनरी का निर्माण 28 मार्च 2004 को हुआ था। इस दिन फ्रांसीसी और पोलिश भाषा में इसका निर्माण हुआ था। इसके निर्माण के साथ यह धीरे धीरे अन्य भाषाओं में बनने लगा था। 1 मई 2004 तक इसे अस्थाई रूप में wiktionary.wikipedia.org नामक स्थान पर रखा गया था। उसके बाद इसे इसके नाम वाले पते पर डाला गया। नवम्बर 2016 तक इसके सभी भाषाओं के संस्करण में ढाई करोड़ शब्द जुड़ चुके थे। पचास लाख शब्दों के साथ अंग्रेजी विक्षनरी सबसे आगे रहा। इसके बाद मालागासी 39 लाख और फ्रांसीसी 30 लाख शब्दों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। कुल इकतालीस भाषाओं की परियोजनाओं ने एक लाख शब्दों की सीमा को पार कर लिया था।

यह भी देखिएसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "Wiktionary.org Site Info". मूल से 18 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-04-13.

बाहरी कड़ियाँसंपादित करें