मीडियाविकि
मीडियाविकि एक मुफ्त और मुक्त स्रोत विकि अनुप्रयोग है जो विकि वेबसाइट चलाने के काम आता है, जैसे विकिपीडिया, विक्षनरी और विकिमीडिया कॉमन्स। इसे मुख्य रूप से विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया था। इसे कई और हजारों वेबसाइट को चलाने में काम में लिया जाता है।[3] ये पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है और एक बैकएंड डेटाबेस का उपयोग करता है।
![]() | |
Screenshot | |
मूल संपादक | मैग्नस मैनस्के, ली डैनियल क्रॉकर |
---|---|
विकासकर्ता | विकिमीडिया संस्थान |
मौलिक संस्करण | जनवरी 25, 2002 |
स्थिर संस्करण | 1.36.1 |
प्रोग्रामिंग भाषा | PHP[1] |
प्रचालन तंत्र | विंडोज़, macOS, लाइनक्स, FreeBSD, OpenBSD, सोलारिस |
आकार | ~48 MB (कंप्रेस करने पर) |
प्रकार | विकि सॉफ़्टवेयर |
लाइसेंस | GPLv2+[2] |
जालस्थल |
mediawiki![]() |
विकाससंपादित करें
मीडियाविकि को कई सक्रिय योगदानकर्ता मिल कर इसका विकास और रखरखाव का कार्य करते हैं। वहीं सदस्य इसमें कई उपयोगी योगदान भी करते हैं। इसमें पेच के लिए गिट/गेरिट का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा इसके कुछ छोटे समूह को विकिमीडिया संस्थान पैसे देकर इसके काम कराती है। नवम्बर 2012 में 200 के करीब डेवलपरों ने इसका विकास किया था।
इतिहाससंपादित करें
जनवरी 2001 में जब पहली बार विकिपीडिया आया तो वह विकि के लिए यूसमोडविकि नामक सॉफ्टवेयर का उपयोग करता था। यह पर्ल पर आधारित था, जो हर पन्ने को साधारण शब्दों में फ़ाइल के रूप में रखता था। लेकिन इस सॉफ्टवेयर में जल्द ही कई कमियों का पता चला जो विकिपीडिया के कार्यों को प्रभावित करने लगा। 2001 के मध्य मेगनस मंस्क जो कोलोग विश्वविद्यालय के छात्र थे और साथ ही विकिपीडिया के लेखक भी थे, ने एक सॉफ्टवेयर बनाया जिससे विकिपीडिया के सॉफ्टवेयर को बदला गया। यह नया सॉफ्टवेयर पीएचपी में लिखा गया था जो जानकारी को माइएसक्यूएल में जानकारी को सहेज कर रखता था। यह पहली बार जनवरी 2002 में अंग्रेज़ी विकिपीडिया में उपयोग हुआ था। इसके बाद यह बाकी के भाषाओं के विकिपीडिया में भी उपलब्ध हो गया। इस सॉफ्टवेयर का नाम पीएचपी स्क्रिप्ट के रूप में बताया गया।
जल्द ही जब इसका उपयोग बढ़ गया तो फिर से इसमें परेशानी शुरू हो गया। इसके बाद इसके सॉफ्टवेयर को दोबारा लिखने की आवश्यकता पड़ी। यह कार्य ली डेनियल क्रोकर ने किया। यह इस सॉफ्टवेयर के तीसरे भाग के रूप में भी जाना जाता है। यह भी पीएचपी और माइएसक्यूएल पर ही आधारित था। यह विकिपीडिया में जुलाई 2002 को आया।
विकिपीडिया संस्थान की घोषणा 20 जून 2003 में किया गया। विकिपीडिया के योगदान करने वाले डेनियल मेयर ने इसका नाम "मीडियाविकि" रखने का सुझाव दिया था। जिससे "विकिमीडिया" नामक सॉफ्टवेयर चलता है।[4] इस नाम का उपयोग अगस्त 2003 के शुरुआत से होने लगा। लेकिन इसके नाम से भ्रम भी होने लगा क्योंकि विकिमीडिया नाम और विकिपीडिया एक जैसे लगते हैं।[5]
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Reed, Sam (19 दिसंबर 2019). "Announcing MediaWiki 1.34.0". https://lists.wikimedia.org/pipermail/mediawiki-announce/2019-December/000242.html.
- ↑ "Copyright". mediawiki.org. मूल से सितम्बर 19, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 7, 2015.
- ↑ Barrett, Daniel J. (अक्टूबर 2008). MediaWiki. O'Reilly Media. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-596-51979-7.
- ↑ Mayer, Daniel. "Phase IV, Wikibooks.org/.com and WikimediaFoundation.org/.com (was Wikis and uniformity)". Wikipedia-L mailing list archives. मूल से 12 जुलाई 2017 को पुरालेखित.
- ↑ "Wikipmediawiki". MediaWiki. May 25, 2010. मूल से 1 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-05-30.