टोनी स्टार्क (मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स)

एंथनी एडवर्ड स्टार्क (अंग्रेज़ी: Tony Stark (Marvel Cinematic Universe)) मुख्य रूप से रॉबर्ट डॉउनी जूनियर द्वारा चित्रित एक काल्पनिक चरित्र है। टोनी स्टार्क जिसे आमतौर पर उनके उपनाम आयरन मैन के नाम से जाना जाता है, (एमसीयू) मीडिया फ़्रैंचाइज़ी और इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स पर आधारित चरित्र है। स्टार्क को शुरू में एक उद्योगपति और प्रतिभाशाली आविष्कारक के रूप में दर्शाया गया है जो स्टार्क इंडस्ट्रीज का सीइओ है। स्टार्क शुरुआत में अमेरिकी सेना के लिए मुख्य हथियार निर्माता का कार्य करता है। खुद के द्वारा बनाए गए हथियारों का इस्तेमाल गलत लोगों द्वारा किया जाता देख उसका हृदय परिवर्तित होता है। वह अपने तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल करके मशीनी कवच बनाता है। जिसका उपयोग वह उन लोगों से बचाव के लिए करता है जो दुनिया भर में शांति के लिए खतरा पैदा करते हैं। इसी कड़ी में वह अवेंजर्स का संस्थापक सदस्य बन जाता है। अपने अल्ट्रॉन कार्यक्रम की असफलता, सोकोविया समझौते के कारण एवेंजर्स के भीतर आंतरिक संघर्ष, और थानोस से युद्ध के बाद स्टार्क सेवानिवृत्त होकर पेपर पॉट्स से शादी कर ली, और मोर्गन नाम की बेटी को जन्म दिया। हालांकि थानोस के कार्यों को पूर्ववत करने के अंतिम मिशन पर स्टार्क एवेंजर्स के साथ फिर से जुड़ जाता है। वह समय यात्रा के लिए यंत्र बनाता है जिसका उपयोग करके उसकी टीम एवेंजर्स पूरे ब्रह्मांड में खरबों जीवन को सफलतापूर्वक पुनर्स्थापित करते हैं। हालांकि थानोस और उसकी सेना को हराने के लिए स्टार्क अपने जीवन का बलिदान दे देता है।

टोनी स्टार्क
प्रथम प्रकटनआयरन मैन (2008)
अंतिम प्रकटनअवेंजर्स: एंडगेम (2019)
प्रदर्शन
वाच्यमिक विंगर्ट (व्हाट इफ...? (टीवी श्रृंखला))[2]
कहानी में जानकारी
उपनामआयरन मैन
पेशा
संबद्धता
  • अवेंजर्स
  • शील्ड
  • स्टार्क इंडस्ट्रीज
परिवार
जीवनसाथीपेपर पॉट्स
बच्चेमोर्गन स्टार्क
राष्ट्रीयताअमेरिकन

स्टार्क (एमसीयू) के प्रमुख पात्रों में से एक है, जो 2022 तक मार्वल की ग्यारह फिल्मों में दिखाई दिया है। स्टार्क का चरित्र और डाउनी के प्रदर्शन को (एमसीयू) को बहु-अरब डॉलर की फ्रेंचाइजी के रूप में मजबूत करने में मदद करने का श्रेय दिया जाता है।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. क्लेवेरी, आरोन (मई 3, 2010). "टेमेकुला : 6 साल के बच्चे ने 'आयरन मैन 2' में युवा टोनी स्टार्क की भूमिका निभाई". सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून. मूल से मई 23, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-12.
  2. ट्रेविस, बेन (अगस्त 10, 2021). "व्हाट इफ...? समीक्षा". एंपायर (पत्रिका). मूल से अगस्त 10, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-12.
  3. गस, लुबिन. "टोनी स्टार्क का विकास मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का परिभाषित आर्क है". बिजनेस इनसाइडर. अभिगमन तिथि 12 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें