डेड साइलेंस (अंग्रेजी़: Dead Silence) वर्ष २००७ में जेम्स वैन और ले व्हेनल द्वारा निर्मित एक डरावना चलचित्र है। आरंभ में चलचित्र के कई और शीर्षक सुझाए गए जैसे श्श्श्श...... एंड साइलेंस और द डॉल एंड मेरी शा
प्रमुख भुमिका में हैं रायन क्वांटन जिनकी भुमिका जेमी एशन की है। इसके अतिरिक्त डौनी वह्लबर्ग जो एक जासूस की भुमिका निभा रहें हैं और जुडिथ राबर्ट्स जो मेरी शा बनी हैं। १६ मार्च २००७ को चलचित्र पूरे अमेरिका में जारी किया गया और २६ जून २००७ को इसके डीवीडी और एचडी डीवीडी जारी किये गए। कुल मिलाकर, चलचित्र के तीन संस्करण हैं: संपादित, आर (R) श्रेणी निर्धारित और पूरा (असंपादित) संकरण। इसे बनाने में कुल ६ महीने और १७ दिन लगे।

डेड साइलेंस

डेड साइलेंस का एक पोस्टर
निर्देशक जेम्स वैन
लेखक ले व्हेनल
निर्माता मार्क बर्ग
ग्रेग होफ़मन
औरेन कौलेस
अभिनेता रायन क्वांटन
डौनी वह्लबर्ग
एंबर वैलेटा
बोब गुंटन
माइकल फैयरमैन
जुडिथ राबर्ट्स
छायाकार जोन आर. लियोनैटी
संपादक माइकल न्यु
संगीतकार चार्ली क्लौसर
वितरक युनिवर्सल पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
१६ मार्च २००७ (अमेरिका)
६ जुलाई २००७ (ब्रिटेन)
लम्बाई
९१ मिनट
देश अमेरिका
भाषा अंग्रेजी़
लागत २ करोड़ डॉलर अनुमानित

पटकथा संपादित करें

जेमी एशन को एक डरावनी रहस्यमई कठपुतली डाक द्वारा मिलती है और उसे ये लगता है कि इसमें कुछ असामान्य सी बात है। जब वह रात के खाने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर जाता है तो, उसकी पत्नी, लीजा़, उस कठपुतली को जेमी को डराने के लिये तैयार करती है। अचानक घर में सबकुछ शांत हो जाता है और लीजां पर कोई हमला करता है। जब जेमी वापस लौटता है तो अपनी पत्नी को मृत पाता है और उसकी जीभ भी उखडी़ हुई होती है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

डेड साइलेंस आधिकारिक वेब्साइट।