युनिवर्सल स्टूडियोज़
यूनिवर्सल पिक्चर्स (अंग्रेज़ी: Universal Pictures) (या जिसे कभी-कबार यूनिवर्सल सिटी पिक्चर्स, यूनिवर्सल सिटी स्टूडियोज़, यूनिवर्सल स्टूडियोज़ या केवल यूनिवर्सल कहा जाता है) कॉमकास्ट की सह कंपनी व एनबीसीयूनिवर्सल का एक भाग है। यह छः बड़े फ़िल्म निर्माता स्टूडियों में से एक है।
![]() 2012 से उपयोग में लाया गया लोगो | |
प्रकार | एनबीसीयूनिवर्सल की सह कंपनी |
---|---|
उद्योग | फ़िल्म |
स्थापना |
न्यु यॉर्क, अमेरिका मार्च 30, 1912 (यूनिवर्सल फ़िल्म मैनुफैक्चरिंग कंपनी के नाम से) जुन 8, 1912 (यूनिवर्सल पिक्चर्स के नाम से) (साँचा:Years ago वर्ष पूर्व) |
मुख्यालय | युनिवर्सल सिटी, कैलिफोर्निया, अमरिका< |
क्षेत्र | विश्वभर |
प्रमुख व्यक्ति |
कार्ल लैमले, फाउंडर रॉनल्ड मेयर, प्रेसिडंट |
उत्पाद | मोशन पिक्चर्स |
स्वामित्व | एनबीसीयूनिवर्सल |
वेबसाइट | universalstudios.com |
१९१२ में कार्ल लेमले द्वारा स्थापित[1] यह विश्व का सबसे पुराना स्टूडियो है जो आज भी निर्माण में शामिल है; पहला स्टूडियो गौमाउंट पिक्चर्स व अगला सबसे पुराना पैरामाउंट पिक्चर्स है।[2] ११ मई २००४ को इसे विवेंडी यूनिवर्सल द्वारा जनरल इलेक्ट्रिक को बेच दिया गया जो एनबीसी की कंपनी है।[3] इस मिडिया मेल को एनबीसीयूनिवर्सल का नाम दिया गया हालांकि इसका नाम यूनिवर्सल स्टूडियोज़ इंक. एक सह कंपनी के नाम के तौर पर रहने दिया गया।
इसका निर्माण स्टूडियो १०० यूनिवर्सल सिटी प्लाज़ा में है जो यूनिवर्सल सिटी, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसके वितरण व अन्य कॉर्पोरेट ऑफिस न्यू यॉर्क शहर में है। यह मोशन पिक्चर असोसिएशन ऑफ़ अमेरिका (एमपीएए) का सदस्य है।[4].
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Timeline of Greatest Film Milestones and Turning Points in Film History Archived 2012-05-10 at the Wayback Machine.
- ↑ Poor's Manual of Industrials, Volume 7. 1916. मूल से 12 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2012.
- ↑ NBC and Vivendi Universal Entertainment Unite to Create NBC Universal Archived 2011-09-21 at the Wayback Machine.
- ↑ Poor's Manual of Industrials, Volume 7. 1916. मूल से 12 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2012.