तमिल विकिपीडिया (तमिल: தமிழ் விக்கிப்பீடியா) विकिपीडिया का तमिल अवतरण है। इसकी स्थापना सितंबर २००३ में हुई थी और १९ अगस्त २००८ तक इसके लेखो की संख्या १५,०१० थी और ये विकिपीडिया का ६७वाँ सबसे बड़ा संस्करण था। तेलुगु के बाद ये द्रविड़ मूल की दूसरी ऐसी भाषा है जिसपर लेखों की संख्या १०,००० से अधिक है।