ताइवानी आदिवासी (अंग्रेज़ी: Taiwanese aborigines, ताइवानीज़ अबोरिजीन्ज़; चीनी: 臺灣原住民, ताइवान युआनझूमिन) ताइवान के मूल निवासी हैं। वे एक ऑस्ट्रोनीशियाई समुदाय हैं और फ़िलिपीन्ज़, मलेशिया, इण्डोनेशिया, माडागास्कर तथा ओशिआनिया के अन्य ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वाले समुदायों से अनुवांशिक (जेनेटिक) व भाषीय सम्बन्ध रखते हैं। ताइवानी आदिवासी चीन के हान चीनी लोगों से बिलकुल भिन्न हैं और इतिहासकारों का अनुमान है कि वे ताइवान पर पिछ्ले ८,००० वर्षों से बसे हुए हैं। इनकी मूल बोलियाँ फ़ोर्मोसी भाषाएँ कहलाती हैं।[1][2] सन् २०१४ में ताइवान की सरकार ने इनकी कुल आबादी ५,३३,६०० अनुमानित की गई थी जो ताइवान की पूरी जनसंख्या का २.३% था।[3]

ताइवानी आदिवासी
कुल जनसंख्या
५,३३,६०० (२०१४ में)
विशेष निवासक्षेत्र
ताइवान
भाषाएँ
फ़ोर्मोसी भाषाएँ, चीनी भाषा
धर्म
ईसाई धर्म (७०%)
सम्बन्धित सजातीय समूह
अन्य ऑस्ट्रोनीशियाई लोग

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Anderson, Christian A. (2000). "New Austronesian Voyaging: Cultivating Amis Folk Songs for the International Stage". In Blundell, David. Austronesian Taiwan: Linguistics, History, Ethnology, Prehistory. Taipei: SMC Publishing. ISBN 9789868537804.
  2. Blundell, David (2000). Taiwan: Linguistics, History and Prehistory. Taipei: SMC Publishing. ISBN 9789868537804.
  3. "The Republic of China Yearbook 2014 Archived 2017-08-20 at the वेबैक मशीन" (PDF). Executive Yuan, R.O.C. 2014. ISBN 9789860423020. Retrieved 2015-02-25.