फ़िलीपीन्स

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश
(फ़िलिपीन्ज़ से अनुप्रेषित)

फ़िलीपींस (फ़िलिपीनो: Pilipinas, अंग्रेज़ी: Phillipines) दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम फ़िलीपींस गणराज्य है।

फ़िलीपींस गणराज्य

Republika ng Pilipinas
Republic of the Philippines
फ़िलीपींस का ध्वज
ध्वज
फ़िलीपींस का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: Maka-Diyos, Maka-Tao, Makakalikasan, at Makabansa
("ईश्वर, जनता, प्रकृति और देश के लिए")
राष्ट्रगान: Lupang Hinirang
(चयनित भूमि)
राजधानीमनीला
सबसे बड़ा शहरकेज़ॉन शहर
आधिकारिक भाषा(एँ)
निवासीनामफ़िलिपीनो
पिनोय (अनौपचारिक)
सरकारएकल अध्यक्षीय संवैधानिक गणराज्य
• राष्ट्रपति
बोंगबोंग मार्कोस
• उपराष्ट्रपति
सारा दुतेर्ते
• सीनेट राष्ट्रपति
फ़्रांसिस एस्कुदेरो
• सदन अध्यक्ष
मार्टिन रोमुआल्देज़
अलेक्ज़ेंडर गेसमुंदो
विधानमंडलकांग्रेस
सीनेट
लोक सदन
स्वतंत्रता 
• पूर्ण स्वराज
12 जून 1898
11 अप्रैल 1899
• स्वाभिशासन
15 नवंबर 1935
4 जुलाई 1946
• वर्तमान संविधान
2 फ़रवरी 1987
क्षेत्रफल
• कुल
300,000[1][2][a] कि॰मी2 (120,000 वर्ग मील) 72वाँ)
• जल क्षेत्र (%)
0.61
जनसंख्या
• 2020 जनगणना
Neutral increase 109,035,343[3]
• जनघनत्व
363.45/किमी2 (941.3/मील2) (36वीं)
GDP (PPP)2025 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $1.504 खरब[4]
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $10988[5]
GDP (सांकेतिक)2023 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $437.146 अरब[6]
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $3804[7]
गिनी (2021)positive decrease 40.2[8]
मध्यम
HDIवृद्धि 0.710[9]
उच्च · 9वाँ
मुद्रापेसो (फिलीपीनो: peso ) (PHP)
समय मंडलUTC+8 (PST)
दूरभाष कोड63
ISO 3166 कोडPH
इंटरनेट TLD.ph

पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फ़िलीपींस ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग इसाई धर्म के अनुयायी हैं। 9 करोड़ से अधिक की जनसंख्या वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (1521 - 1898) और संयुक्त राज्य अमरीका (1898 - 1946) का उपनिवेश रहा और फ़िलीपींस एशिया में 13वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मानव जीवाश्म का मिलना यह बताता है कि फ़िलीपीन्स में हजारों साल पूर्व इंसान बसते थे। ८वीं शताब्दी में चीनी व्यापारियों का आगमन हुआ। शक्तिशाली बौद्ध साम्राज्यों के उदय के कारण इण्डोनेशिया द्वीप समूह, भारत, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार शुरू हुआ।

१६वीं शताब्दी में स्पैनिश लोगों ने इस द्वीप पर दावा किया और इसे बसाया। उन्होंने इसका नाम राजा फिलिपे द्वितीय के नाम पर 'फ़िलिपिनस' रखा। रोमन कैथोलिक धर्म का भी तुरंत प्रचार किया जाने लगा। फ़िलीपीन्स पर नये स्पेन (मैक्सिको) से शासन किया जाने लगा। १९वीं शताब्दी में फ़िलीपीन्स के बंदरगाहों को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया। महत्वाकांक्षी और ज्यादा राष्ट्रवादी, फिलिपीन मध्यम वर्ग और चीनी मेस्तिजो समुदाय के उदय ने स्पैनिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह की शुरुवात की। प्रोपगैंडा आन्दोलन के कारण, स्पैनिश साम्राज्यवादी सरकार के अन्याय के बारे में ये जागरूक हो गये और स्वतंत्रता की माँग करने लगे। १८९६ में फिलीपीन क्रांति की शुरुवात हो गयी। १८९८ तक क्रांतिकारी स्पैनिश सरकार को बाहर करने में लगभग सफल हो गये थे।

उसी वर्ष, १८९८ में, स्पैनिश-अमेरिकन युद्ध छिड़ गया, जिसमें स्पेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका को फ़िलीपीन्स २ करोड़ यू.एस.डॉलर में दे दिया| हालाँकि, फ़िलीपीन्स ने उसी वर्ष अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी, पर संयुक्त राज्य अमेरिका अपना दावा जताता रहा, इस कारण फिलिपीन-अमेरिकन युद्ध छिड़ा| यह औपचारिक रूप से १९०१ में समाप्त हो गया था, लड़ाई १९१३ तक चलती रही| १९१४ में, भविष्य में स्वतंत्रता देने के वादे के बाद हालत कुछ ठीक हुए| १९३५ में, फ़िलीपीन्स को अमेरिकी राष्ट्रमंडल का दर्जा दे दिया गया, जिससे इसे अधिक स्वायत्तता मिल गयी।

४ जुलाई १९४६ में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे पूर्ण स्वतंत्रता मिल गयी।

फ़िलीपीन्स एक द्वीपसमूह है, जिसमें ७,१०७ द्वीप हैं। इसका कुल भू क्षेत्रफल, अंतर्देशीय जल निकाय मिलाकर, लगभग ३,००,००० वर्ग किलोमीटर है। इसकी ३६,२८९ कि॰मी॰ लंबी तटरेखा के कारण, यह विश्व का पांचवां सबसे लंबी तट रेखा वाला देश है। अधिकतर पहाड़ी द्वीप ज्वालामुखीय मूल के हैं और उष्णकटिबंधीय वर्षावनों से ढंकें हुए हैं। सबसे ऊँची चोटी माउंट आपो है। यह समुद्र तल से २,९५४ मी.(९,६९२ फीट) ऊपर है। कैगयान नदी फ़िलीपीन्स की सबसे बड़ी नदी है।

ज्वालामुखीय प्रकृति के कारण यहाँ खनिज भंडार बहुतायत में हैं| एक अनुमान के अनुसार फ़िलीपीन्स में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरा सबसे बड़ा सोने का भंडार और विश्व का सबसे बड़ा तांबे का भंडार है| इसके आलवा निकल, क्रोमाइट और जस्ता में भी समृद्ध है| भू-तापीय ऊर्जा, जो ज्वालामुखीय गतिविधियों का एक अन्य उत्पाद है, इसे फ़िलीपीन्स ने अच्छी तरह उपयोग किया है| फ़िलीपीन्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भू-तापीय ऊर्जा उत्पादक है|

अर्थव्यवस्था

संपादित करें

फ़िलीपीन्स की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 29वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2018 में फ़िलीपीन्स का सकल घरेलू उत्पाद $354 Billion है। फ़िलीपीन्स के प्राथमिक निर्यात हैं: सूचालक पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, कपड़े, तांबे के उत्पाद, पेट्रोलियम पदार्थ, नारियल तेल, फल एवं मोबाइल कम्पयुटर और मोबाइल कम्पयुटर में लगने वाली चिप है। फिलीपींस के नागरिक हार्ड डिस्क बनाने में भी माहिर हैं। और फिलीपींस से इन चीजों का संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, चीन, सिंगापुर, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, जर्मनी, ताईवान आदि देशों में आयात निर्यात होता है। फिलीपींस दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और फिलीपींस का ग्रोथ रेट 8.8% है ।

फ़िलीपीन्स एक नये औद्योगिक राष्ट्र के रूप में उभर रहा है| फिलिपीन अर्थव्यवस्था, खेती पर आधारित अर्थव्यवस्था से सेवा और विनिर्माण पर आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो रही है और मोबाइल कम्प्यूटर और चिप इस अर्थव्यवस्था के मूल हैं | देश की कुल ३.८१ करोड़ श्रम शक्ति में से, 65% लोग खेती में, औद्योगिक में 22 % सेवा क्षेत्र में 5% लोग कार्यरत हैं और अन्य सभी कार्य में 8 % लोग कार्यरत हैं |

फ़िलीपीन्स, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, जी-७७ जैसे संगठन और संस्थाओं का सदस्य है| एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय फ़िलीपीन्स के मंडालुयोंग शहर में है|

ऍथनोलॉग के अनुसार फ़िलीपीन्स में १७५ भाषाएँ हैं, जिनमें से १७१ भाषाएँ जीवित हैं और अन्य ४ भाषाओं को बोलने वाले लोग नहीं बचे| ये भाषाएँ ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की सदस्य हैं।

१९८७ के, फिलिपिनो संविधान के अनुसार फ़िलिपीनो और इंग्लिश राजभाषा हैं। फ़िलिपीनो टागालोग भाषा का प्रचलित रूप है, जो मुख्यतः मेट्रो मनीला एवं अन्य शहरी क्षेत्रों में बोली जाती है। फ़िलिपीनो और इंग्लिश दोनों ही शासकीय कार्यों, समाचार पत्रों, शिक्षा, सूचना प्रसारण एवं व्यापार में प्रयोग की जाती हैं। संविधान ने, क्षेत्रीय भाषाएँ जैसे सेबुआनो, इलोकानो, हिलिगेनॉन, टागालोग आदि को सहायक राजभाषा के रूप में निर्दिष्ट किया है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें

आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी)


  1. "Philippines country profile". BBC News. December 19, 2023. मूल से December 19, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 10, 2024.
  2. "Philippines". Central Intelligence Agency. February 27, 2023. मूल से January 10, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 24, 2023 – वाया CIA.gov.
  3. Philippine Statistics Authority (July 7, 2021). 2020 Census of Population and Housing (2020 CPH) Population Counts Declared Official by the President. प्रेस रिलीज़. https://psa.gov.ph/content/2020-census-population-and-housing-2020-cph-population-counts-declared-official-president. 
  4. "World Economic Outlook Database, April 2024 Edition. (Philippines)". International Monetary Fund. April 16, 2024. मूल से April 16, 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 17, 2024.
  5. "GDP per capita, PPP (current international $) | Data". अभिगमन तिथि March 3, 2025.
  6. "World Bank Open Data". World Bank Open Data. अभिगमन तिथि March 3, 2025.
  7. "GDP per capita (current US$) - Philippines | Data". अभिगमन तिथि March 3, 2025.
  8. PSA. Highlights of the Preliminary Results of the 2021 Annual Family Income and Expenditure Survey. प्रेस रिलीज़. https://psa.gov.ph/content/highlights-preliminary-results-2021-annual-family-income-and-expenditure-survey. अभिगमन तिथि: August 15, 2022. 
  9. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. २०१४. पपृ॰ २१–२५. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि २७ जुलाई २०१४.


सन्दर्भ त्रुटि: "lower-alpha" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।