तिराना (अल्बानियाई: Tiranë,इतालवी: Tirana) अल्बानिया की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। २००८ के अनुमान के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग ९ लाख है। तिराना की स्थापना सुलेज्मन पाशा द्वारा १६१४ में की गई थी और १९२० यह नगर अल्बानिया की राजधानी बना। यह नगर १६१४ में सुलेज्मान पाशा द्वारा स्थापित किया गया था और १९२० में अल्बानिया की राज्धानी बना। तिराना नगरपालिका इशेम नदी के किनारे स्थित है और तिराना जिले में स्थित है। तिराना समुद्र तल से १०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और अधिकत ऊँचाई वाला बिन्दू १,८२८ मीटर पर स्थित है। इसके अतिरिक्त दो मुख्य नदियां यहाँ से होकर बहती हैं: लाने और तिराने। नगर में चार कृत्रिम झीले भी हैं: तिराना झील, कोदर-कामेज़ झील, फारका झील और टुफिना झील। यह नगर उसी समानान्तर पर स्थित है जिस पर नेपल्स, मैड्रिड और इस्तांबुल स्थित हैं और इसकी मध्याह्न रेखा वही है जो बुडापेस्ट और क्राकौव की है।

तिराना
Tiranë
नगरपालिका
तिराना का झंडा
ध्वज
Coat of arms of तिराना
Coat of arms
तिराना is located in अल्बानिया
तिराना
तिराना
अल्बानिया में तिरानाका स्थान
देश अल्बानिया
काउन्टी तिराना
स्थापना1614
उपक्षेत्र11 नगरपालिका इकाई
शासन
 • मेयरलुल्जीम बशा (प्रजातान्त्रिक पार्टी)[1]
 • सरकारशहर परिषद
क्षेत्र41.8 किमी2 (16.1 वर्गमील)
 • महानगर1652 किमी2 (638 वर्गमील)
ऊँचाई110 मी (360 फीट)
जनसंख्या (2011)[2]
 • नगरपालिका621,286
 • घनत्व10553 किमी2 (27,330 वर्गमील)
 • महानगर421,546
 • महानगर घनत्व14746 किमी2 (38,190 वर्गमील)
 • महानगर802,523
समय मण्डलकेन्द्रीय युरोपेली समय (यूटीसी+1)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)केन्द्रीय युरोपेली ग्रीष्म समय (यूटीसी+2)
पोस्टल कोड1001-1028[3]
दूरभाष कोड+355 4
वेबसाइटwww.tirana.gov.al

इतिहास संपादित करें

तिराना की स्थापना १६१४ में ऑटोमन जनरल सुलेज्मान पाशा ने की थी, जिसने वहाँ एक मस्जिद, एक बेकरी और एक तुर्क स्नानघर की स्थापना की।

२० वीं सदी तक यह छोटे आकार का नगर था। १९१० में यहाँ केवल १२,००० निवासी रहते थे। जनसंख्या की वृद्धि इसके १९२० में राजधानी बनने के बाद हुई जहाँ पर लुश्न्जे द्वारा अनंतिम सरकार की स्थापना की गई थी। १९४४ में साम्यवादी नेता एन्वर होक्ज़ा ने इसका राजधानी का दर्जा बनाए रखा।

द्वीतीय विश्व युद्ध के अन्तिम दिनों में, जब इस पर जर्मनो ने अधिकार कर लिया था, इसकी जनसंख्या ६०,००० थी। उसके बाद औद्योगिक सुधारो का समय आया और १९६० तक यहाँ की जनसंख्या दोगुनी से भी अधिक होकर १,३७,००० पहुँच गई। १९९१ में साम्यवादी शासन के पतन के बाद से तिराना में अभूतपूर्व जनसंख्या वृद्धि हुई है, क्योंकि बहुत से लोग अच्छे जीवन की आस में ग्रामीण क्षेत्रों से (मुख्यतः उत्तर अल्बानिया से) यहाँ आए।

हाल के वर्षो में इस नगर को भी बढ़ती भीड़ से दो चार होना पड़ा है जिससे आधारभूत ढाँचा चरमरा गया है। यहाँ पर सीवर की गंदगी के प्रशोधन की समस्या के साथ-२ बिजली आपूर्ति और जल आपूर्ति की भी समस्या है। नए-२ भवनों का निर्माण जारी है।

यहाँ की एक अन्य समस्या है वायु प्रदूषण की वृद्धि, जिसका मुख्य कारण है नगर में अनियन्त्रित रूप से बढ़ता यातायात। अल्बानिया में अधिकतर कारे यूरोपीय मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। बहुत सी कारे पुरानी मर्सिडीस की हैं जो डीज़ल चालित हैं और अल्बानिया में बिकने वाले ईंधन में गन्धक और सीसे की मात्रा शेष महाद्वीप की तुलन में बहुत अधिक है।

जनसांख्यिकी संपादित करें

सितंबर २००८ में, तिराना की आधिकारिक अनुमानित जनसंख्या ६,१६,३९६ थी।[4]

१७०३ में तिराना में केवल ४,००० निवासी थे और १८२० तक यह संख्या तिगुनी होकर १२,००० हो गई। प्रथम जनगणना १९२३ (१९२० में तिराना, अल्बानिया की राजधानी बना था) में की गई थी और तब यहां १०,८४५ निवासी थे।

१९५० के दशक में तिराना में तेज़ी से औद्योगिकरन हुआ और १९६० में जनसंख्या बढ़कर १,३७,००० हो गई।

१९९१ में साम्यवादी शासन के पतन के बाद से तिराना में अभूतपूर्व जनसंख्या वृद्धि हुई है, क्योंकि बहुत से लोग अच्छे जीवन की आस में ग्रामीण क्षेत्रों से यहाँ आए। १९९० में जनसंख्या ३,००,००० थी, लेकिन तब से तेज़ी से हुए अप्रवासन के कारण २००९ तक जनसंख्या बढ़कर ९,००,००० तक पहुँच गई है।

नीचे तिराना की जनसंख्या की विस्तृत विवरण दिया गया है:

वर्ष क्षेत्रफल
(किमी²)
जनसंख्या
(उस समय में नगरीय सीमा के भीतर)
नोट्स
१४३१-३२ ७,३०० ऑटोमन साम्राज्य के अधीन प्रथम भूमि पन्जीकरण
१५८३ २०,००० तिराना क्षेत्र की जनगणना
१७०३ ४,०००
१८२० १२,०००
१९०१ १५,०००
१९२३ १०,८४५ प्रथम जनगणना
१९३० ८.० २५,०७९
१९३७ ५.० ३५,०००
१९४५ ५९,९०० १९५७ विनियामक योजना के आँकड़े
१९५० १०.६
१९५५ १,०८,२०० १९५७ विनियामक योजना के आँकड़े
१९७० ३१.० १,८०,००० शैक्षिक पत्रिका स्टूडिम हिस्टोरिक (Studime Historike ) से
१९८५ १५.४ २,००,०००
१९८९ २,७७,५६७ १९८९ राष्ट्रीय तिराना काउंटी की जनगणना
२००१ ६,१०,००० २००१ राष्ट्रीय तिराना काउंटी की जनगणना
२००८ ४१.८ ७,२६,५४७ तिराना सिविल स्थिति कार्यालय
यह आँकड़े तिराना नगरपालिका और इन्स्टैट के आधिकारिक जालपृष्ठ पर प्रकाशित संख्या को संदर्भित करते हैं।[5][6](अल्बानियाई)

अर्थव्यस्था संपादित करें

तिराना, अल्बानिया का सबसे प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। १९२० के बाद से नगर में तेजी से विकास हुआ है कई नए व्यवसाय यहाँ स्थापित हुए हैं। सबसे बड़े व्यवसाय हैं कृषि उत्पाद और मशीनरी, वस्त्र उद्योग, औषधीय उद्योग और धातु उत्पाद।

तिराना एक नगर के रूप में विकसित होना १६ वीं सदी आरम्भ से हुआ जब यहाँ एक बाज़ार स्थापित किया गया और यहां रेशम और रुई उत्पादन, चीनी मिट्टी के उत्पाद, लोहा, चाँदी और स्वर्ण उत्पाद बनने लगे। चूंकि तिराना एक उपजाऊ क्षेत्र में स्थित है, यहाँ के कृषक प्रचूर मात्रा में कृषि उत्पाद उगा सकते थे और इस क्षेत्र ने १७४९ में विएना को ३,१०,०२५ लीटर (२,६०० बैरल) जौतून के तेल और तंबाकू के १४,००० पैकेट निर्यात किए। १९०१ में यहाँ जैतून के १,४०,००० वृक्ष, ४०० तेल मिलें और ७०० दुकाने थीं। वर्तमान में तिराना अपने पर्यटन उद्योग को स्थापित करने की ओर ध्यान दे रहा है, लेकिन इन प्रयासों को आधारभूत ढाँचे की कमी और राजनैतिक अस्थिरता के कारण धक्का लगा है।

शिक्षा संपादित करें

तिराना का प्रमुख विश्वविद्यालय है तिराना विश्वविद्यालय, जो १९५७ में स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त यहाँ बहुत से सरकारी भवन और सामाजिक भवन भी हैं जैसे अल्बानिया विज्ञान संस्थान, कला अकादमी, कृषि विश्वविद्यालय, सैन्य अकादमी, आंतरिक मामलों के मंत्रालय का संस्थान, संसद भवन इत्यादि।

मौसम संपादित करें

दाज्ती पर्वत से तिराना का एक विहंगम दृश्य।

तिराना का मौसम भूमध्यीय है। औसत तापमान जनवरी में २°से से लेकर जुलाई और अगस्त में ३१°से के बीच होता है। जुलाई और अगस्त सर्वाधिक शुष्क महीने भी हैं और तब प्रत्येक महीने के दौरान वर्षण केवल ३ सेमी रहता है। सर्वाधिक आद्रता वाले महीने हैं नवंबर और दिसंबर जब वर्षण औसत १९ सेमी होता है। हिमापत बहुत कम ही होता है लेकिन तिराना में शून्य से कम तापमान दर्ज किए गए हैं।

  तिराना के लिए मौसम के औसत  
महीने जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर
उच्चमान°C (°F) 19
(66)
22
(72)
26
(79)
28
(82)
33
(91)
37
(99)
38
(100)
40
(104)
35
(95)
31
(88)
25
(77)
22
(72)
औसत उच्च°C (°F) 12
(54)
12
(54)
15
(59)
18
(64)
23
(73)
28
(82)
31
(88)
31
(88)
27
(81)
23
(73)
17
(63)
14
(57)
औसत निम्न °C (°F) 2
(36)
2
(36)
5
(41)
8
(46)
12
(54)
16
(61)
17
(63)
17
(63)
14
(57)
10
(50)
8
(46)
5
(41)
निम्नमान °C (°F) -8
(18)
-8
(18)
-4
(25)
-1
(30)
-3
(27)
6
(43)
11
(52)
10
(50)
5
(41)
1
(34)
-3
(27)
-7
(19)
वर्षा mm (इंच) 135
(5.31)
152
(5.98)
128
(5.04)
117
(4.61)
122
(4.8)
86
(3.39)
32
(1.26)
32
(1.26)
60
(2.36)
105
(4.13)
211
(8.31)
173
(6.81)
स्रोत: बीबीसी मौसम केन्द्र[7]

भगिनी नगर[8] संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "www.tirana.gov.al". www.tirana.gov.al. मूल से 14 अप्रैल 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-01-21.
  2. "Population and Housing Census in Albania" (PDF). Institute of Statistics of Albania. 2011. मूल से 12 जनवरी 2012 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 9 फ़रवरी 2015.
  3. (अल्बानियाई) Kodi postar Archived 2012-02-20 at the वेबैक मशीन Posta Shqiptare. www.postashqiptare.al. Retrieved on 13 November 2008
  4. जनसंख्या आँकड़े Archived 2008-09-11 at the वेबैक मशीन tirana.gov.al से (अल्बानियाई)
  5. तिराना नगर पालिका की जनसंख्या के आंकड़े Archived 2008-09-11 at the वेबैक मशीन(अल्बानियाई)
  6. "इन्स्टैट के जनसंख्या अनुमान" (PDF). मूल (PDF) से 12 दिसंबर 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 दिसंबर 2005.
  7. "औसत स्थिति - तिराना". रिसर्च मशीन्स पीएलसी २००६. मूल से 15 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ सितंबर २००८. नामालूम प्राचल |dateformat= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  8. तिराना के अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध Archived 2011-10-10 at the वेबैक मशीन तिराना नगरपालिका

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें