रोम
रोम (इतालवी: Roma) इटली की राजधानी है। यह यूरोपीय संघ में जनसंख्या के अनुसार तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
रोम
Roma | |||
---|---|---|---|
राजधानी एवं कोमूने | |||
रोम राजधानी | |||
| |||
उपनाम: Urbs Aeterna (शाश्वत शहर) Caput Mundi (दुनिया की राजधानी) | |||
![]() | |||
निर्देशांक: 41°54′N 12°29′E / 41.900°N 12.483°E | |||
देश | ![]() | ||
क्षेत्र | लात्सियो | ||
महानगर | रोम राजधानी | ||
स्थापना | 21 अप्रैल 753 ई.पू. | ||
शासन | |||
• प्रणाली | महापौर-परिषद | ||
• महापौर | रॉबर्टो गुआल्तिएरी (PD) | ||
• विधानसभा | नगर परिषद | ||
क्षेत्रफल | |||
• कुल | 1,285 किमी2 (496.3 वर्गमील) | ||
ऊँचाई | 21 मी (69 फीट) | ||
जनसंख्या (31 दिसंबर 2019) | |||
• पद | 8वीं (यूरोप) प्रथम (इटली) | ||
• घनत्व | 2236 किमी2 (5,790 वर्गमील) | ||
• कोमूने | 28,60,009[1] | ||
• महानगर | 43,42,212[2] | ||
GDP[3] | |||
• महानगरीय | €1.53507 खरब (2020) | ||
समय मण्डल | CET (यूटीसी+1) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CEST (यूटीसी+2) | ||
डाक कोड | 00100; 00118 to 00199 | ||
दूरभाष कोड | 06 | ||
वेबसाइट | comune.roma.it |
परिचय
संपादित करेंस्थिति : 41°55' उ.अ. तथा 12°28' पू.दे.। वैटिकन नगर को मिलाकर यह रोमन कैथोलिक धर्म का केंद्र भी है। नगर की स्थिति इटली प्रायद्वीप के मध्य में, पश्चिमी तट पर, टाइबर नदी के किनारे, नदी के मुहाने से 17 मील उत्तर-पूर्व में है।
ऐसा विश्वास किया जाता है कि रोम नगर की नींव 'वर्गाकार रोम' के रूप में पैलेटाइन (Paletine) पहाड़ी पर रॉमुलस (Romulus) के द्वारा डाली गई थी। इसका विस्तार अन्य पहाड़ियों पर, एवं नदी के दोनों ओर, बाद में हुआ। रोम की एक विशेषता पहाड़ी ढालों पर इसके चित्ताकर्षक उद्यानों एवं गिरजाघरों की उपस्थिति है, जिनका दृश्य बड़ा ही रमणीक है। नगर में लगभग 300 गिरजाघर कई पुस्तकालय, अजायबघर आदि हैं[4]। विश्वविद्यालय भवन, यूरोप का सुंदरतम अस्पताल, पैलेस ऑव जस्टिस, आदि अन्य प्रसिद्ध भवन हैं। रेल के डिब्बे, ट्रामकार, कृषियंत्र, शल्यचिकित्सा संबंधी यंत्र, कागज, रासायनिक पदार्थ, नकली रेशम, साबुन, कलाप्रदर्शन के सामान, जैसे फर्नीचर, काँच, गहना एवं चमड़े के समान आदि तैयार करने के कारखाने वहाँ हैं। नगर पर्यटन का केंद्र एवं कृषि उपजों और ऊन का बाजार भी है।
इन्हें भी देखें
संपादित करेंयह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
- ↑ "I numeri di Roma Capitale" (PDF). Comune di Roma. 31 December 2018. 4 May 2020 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 4 May 2020.
- ↑ "Popolazione residente al 1° gennaio". 8 April 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 April 2020.
- ↑ "Gross domestic product (GDP) at current market prices by metropolitan regions". ec.europa.eu.
- ↑ "Attractions in Rome". ArrestedWorld (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2018-07-21. मूल से से 13 फ़रवरी 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-11-09.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help)