तूफान मेरान्ती हाल ही में दर्ज किए सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान है। ताइवान में पिछले 59 सालों में यह अब तक का सबसे तेज तूफान रहा है। इसकी रफ़्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई है। इसके कारण पाँच लाख से अधिक परिवार प्रभावित हुए और 2.6 लाख से अधिक घरों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इसके कारण चीन के 6 राज्यों में चेतावनी जारी की गयी है। इससे दक्षिण चीन के तटीय इलाकों में 44 फीट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसके कारण फिलीपींस, ताइवान और चीन में 30 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।

तूफान मेरान्ती
आंधी (JMA scale)
श्रेणी 5 महा आंधी (SSHWS)
13 सितम्बर को तूफान मेरान्ती का दृश्य
गठन8 सितम्बर 2016
व्यस्तअभी सक्रिय
उच्चतम हवाएं10-मिनट निरंतर : 220 किमी/घंटा (140 मील प्रति घंटा)
1-मिनट निरंतर : 305 किमी/घंटा (190 मील प्रति घंटा)
सबसे कम दबाव890 hPa (mbar); 26.28 inHg
मौत30
प्रभावित क्षेत्रफिलीपींस, ताइवान, चीन

मौसम विज्ञान इतिहास संपादित करें

 
साफ़िर-सिंपसन हरीकेन पवन मापनी पर मापे गये तूफ़ान प्रबलता और तूफ़ान के मार्ग को दर्शाता नक्शा

8 सितम्बर को संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने पश्चिमी प्रशांत महासागर के गुआम में 155 किलोमीटर क्षेत्र में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी जारी की, इसके अनुसार यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा था।[1][2] 18:00 यूटीसी को जापान के मौसम विभाग ने इस प्रणाली को अवसाद (डिप्रेशन) के रूप में वर्गीकृत किया।[3] उसके अगले दिन संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने इसे उष्णकटिबंधीय अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया।[4] उस समय यह बहुत धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आगे बढ़ते हुए, यह उत्तर और दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा था।[5][6] वहाँ इसे असामान्य रूप से गर्म पानी का स्रोत मिला जो इसके लिए ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करने लगा।[7]

जापान के मौसम विभाग के अनुसार 10 सितम्बर को 6:00 यूटीसी में यह तूफान अवसाद से आगे बढ़ कर उष्णकटिबंधीय तूफान मेरान्ती बन गया।

प्रभाव संपादित करें

फिलीपींस संपादित करें

 
13 सितम्बर को 17:35 बजे मेरान्ती के फिलीपींस से गुजरते हुए।

मेरान्ती नामक तूफान फिलीपींस के बटनेस नामक स्थान पर बहुत तेज था। यह जब इतबायत नामक द्वीप से 14 सितम्बर को गुजरा तो सारा संचार व्यवस्था ठप हो गया था। 17 सितम्बर को पता चला की इसके कारण 292 घर पूरी तरह से तबाहो हो गए और 932 घरों को क्षति पहुंची है। कुल क्षति लगभग दस लाख डॉलर के आस पास हुई और इसके कारण दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए।[8]

ताइवान संपादित करें

ताइवान में पिछले 59 वर्षों में पहली बार 370 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया था। इसके कारण पाँच लाख लोग प्रभावित हुए। जिसमें से अब तक दो कि मौत हो गई है। दो लाख साठ हजार घरों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई और 130 मकाने ध्वस्त हो गए। इसके कारण 370 उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा।[9]

चीन संपादित करें

चीन में तूफान के आने से पहले मौसम विभाग ने चीन के छः राज्यों में चेतावनी जारी कर दी थी। इसमें कहा गया था कि समुद्र के तटीय इलाकों में 44 फीट तक ऊंची लहरे उठ सकती हैं। इस तूफान के कारण चीन में पाँच लाख घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे बीस से अधिक रेल और उड़ाने रद्द हो गई है।

चीन में इस तूफान के कारण सबसे अधिक तबाही फुज्जन और ज़्हेजियांग नामक प्रान्तों में हुई। फुज्जन में इस तूफान के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लापता हो गए। इसके तेज वायु और बाढ़ के कारण 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। योंगचुन शहर में बाढ़ के कारण 871 साल पुराना पुल टूट गया।[10][11] ज़्हेजियांग में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और 4 लापता हो गए। लगभग 902 घर पानी में डुब गए और 15 लाख से भी अधिक लोग इसके कारण प्रभावित हुए। [12]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Joint Typhoon Warning Center (2011). "Joint Typhoon Warning Center Mission Statement". United States Navy, United States Airforce. मूल से 2007-07-26 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-11-30.
  2. (September 8, 2016) Tropical Cyclone Formation Alert. Joint Typhoon Warning Center. (Report). Retrieved September 13, 2016. Archived 2016-09-13 at WebCite
  3. "Latest Advisories on Current Tropical Cyclones Hurricanes Typhoons". World Meteorological Organization. मूल से 6 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 12, 2016.
  4. "RSMC Tropical Cyclone Advisory". Japan Meteorological Agency. मूल से 9 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 12, 2016.
  5. (September 8, 2016) Prognostic Reasoning for Tropical Depression 16W (Sixteen) Warning NR 001. Joint Typhoon Warning Center. (Report). Retrieved September 12, 2016. Archived 2016-09-09 at WebCite
  6. "TS 1614 (Meranti) Upgraded from TD". Japan Meteorological Agency. मूल से 10 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 12, 2016.
  7. (September 9, 2016) Prognostic Reasoning for Tropical Depression 16W (Sixteen) Warning NR 002. Joint Typhoon Warning Center. (Report). Retrieved September 12, 2016. Archived 2016-09-09 at WebCite
  8. (September 17, 2016) SitRep No. 07 re Preparedness Measures and Effects of Typhoon "Ferdie" (I.N. Meranti), The Philippine National Disaster Risk Reduction and Management Council. (Report). Retrieved September 17, 2016. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से पुरालेखित 24 सितंबर 2016. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2016.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  9. "ताइवान में 59 साल में सबसे ताकतवर तूफान, 370km की रफ्तार से चलीं हवाएं". दैनिक भास्कर. 15 सितम्बर 2016. अभिगमन तिथि 15 सितम्बर 2016.[मृत कड़ियाँ]
  10. Eric Chaney and Sean Breslin (September 17, 2016). "At Least 15 Dead, 14 Missing After Typhoon Meranti Slams Taiwan, China". The Weather Channel. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 17, 2016.
  11. "Typhoon Meranti leaves 16 dead or missing in China, destroys ancient bridge". The Straits Times. Agence France-Presse. September 16, 2016. मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 17, 2016.
  12. "China braces for another typhoon after 'Meranti' kills 28". Economic Times. September 17, 2016. मूल से 22 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 17, 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें