थमन एस (जन्म 16 नवंबर 1983) या एस. एस. थमन का वास्तविक नाम घंटासला सई श्रीनिवास है।[1] थमन एस एक भारतीय संगीतकार, पेशेवर ढोलवादक(ड्रमर) और पार्श्व गायक हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। [2][3] थमन एक प्रतिभाशाली बालक थे। उन्होंने 3 साल की उम्र में ड्रम बजाना शुरू कर दिया था। उनके पिता उनके पहले शिक्षक थे। वे एक कुशल ड्रमर भी थे, जिन्होंने प्रसिद्ध ताल वादक शिवमणि के साथ काम किया था। थमन ने 11 साल की उम्र में एक सहायक ड्रमर के रूप में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया था। वे 1994 में तेलुगु फिल्म भैरव द्वीपम के बैकग्राउंड स्कोर के लिए अपने पिता के साथ गए थे। [4] संगीत निर्देशक बनने से पहले उन्होंने दुनिया भर में 7000 मंचीय प्रस्तुतियाँ दीं। फ़िल्म संगीत निर्देशक बनने से पहले उन्होंने 64 भारतीय संगीत निर्देशकों के लिए रिदम बॉक्स प्लेयर, कीबोर्ड प्रोग्रामर और 900 फिल्मों के लिए ड्रमर के रूप में काम किया। एक संगीत निर्देशक के रूप में उनकी पहली रिलीज़ तेलुगु में किक (2009 फ़िल्म) और तमिल में सिंधनई सेई थी, दोनों फ़िल्में 2009 में रिलीज़ हुई थीं। [5][6]

थमन एस
पृष्ठभूमि
जन्म नामघंटासला साई श्रीनिवास शिवकुमार
जन्म16 नवम्बर 1983 (1983-11-16) (आयु 40)
पोट्टेपलेम, नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, भारत
पेशासंगीतकार, गायक
वाद्ययंत्र
  • ढोल
  • रिदम पैड
  • कीबोर्ड
  • तुरही
सक्रियता वर्ष1994–वर्तमान

उन्होंने भारत के सबसे प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक शंकर की बॉयज़ (2003) के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्हें यह भूमिका पूरी तरह से अपने ड्रम बजाने के कौशल के आधार पर मिली थी क्योंकि फिल्म में उनका किरदार एक किशोर का है जो एक बैंड में ड्रमर होता है। फ़िल्म की सफलता के बाद उनके पास अभिनय के अनेकों प्रस्ताव आए, लेकिन उन्होंने अपने संगीत को जारी रखने का फैसला किया।


संदर्भ संपादित करें

  1. दुंदू, संगीथा देवी (29 जुलाई 2019). "यामिनी घंटासला, कंपोज़ एस एस थमन'स सिज़र, इज़ द वॉइस बिहाइंड द 'गिरा गिरा गिरा' सॉङ्ग इन 'डियर कॉमरेड'". द हिंदू (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 22 June 2022.
  2. "थमन टू रैंडर म्यूज़िक फ़ॉर एनटीआर - हरीश शंकर मूवी". Pluzmedia.in. 2012-08-10. मूल से 2012-09-13 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-01-20.
  3. "तेलुगु सिनेमा न्यूज़, तेलुगु मूवीज़ अपडेट्स, लेटेस्ट मूवी रिव्यूज़ इन तेलुगु". तेलुगु बॉक्सऑफ़िस. अभिगमन तिथि 2016-01-20.
  4. मणिशर्मा इज़ माई गुरु इन म्यूज़िक सिंस स्कूल डेज़, थमन इंटरव्यू एनटीवी. मूल से 2021-12-21 को पुरालेखित.
  5. "युवन एंड थमन टीम अप अगेन फ़ॉर 'अध्यायम'". आईबीएनलाइव. मूल से 2015-04-13 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-01-20.
  6. "थमन टू कंपलीट 50थ फ़िल्म विद आगड़ू". Raagalahari.com. 2013-06-17. अभिगमन तिथि 2016-01-20.