दक्षिणी न्देबेले (Southern Ndebele) दक्षिण अफ़्रीका में बसने वाला एक समुदाय है। यह न्गूनी लोगों की एक शाखा है। दक्षिण अफ़्रीका की लगभग दो-तिहाई आबादी न्गूनी है जो चार शाखाओं में बंटे है: मध्य न्गूनी (जो ज़ुलु भाषा बोलते हैं), दक्षिणी न्गूनी (जो कोसा भाषा बोलते हैं), स्वाज़ी (जो स्वाज़ी भाषा बोलते हैं) और दक्षिणी न्देबेले। भौगोलिक रूप से दक्षिणी न्देबेले अधिकतर दक्षिण अफ़्रीका के अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और लिम्पोपो प्रान्तों में रहते हैं।[1]

न्देबेले
दक्षिण अफ़्रीका के ख़ाउतेन्ग प्रान्त के लूप्स्प्रूइत सांस्कृतिक गाँव की महिलाएँ, एक पारम्परिक न्देबेले शैली में रंगे घर के आगे
कुल जनसंख्या
११ लाख (सन् २०११ जनगणना]]
विशेष निवासक्षेत्र
अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और लिम्पोपो प्रान्त
 दक्षिण अफ्रीका
भाषाएँ
दक्षिणी न्देबेले भाषा
धर्म
ईसाई मत, सर्वात्मवाद
सम्बन्धित सजातीय समूह
न्गूनी लोग

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ndebele: The art of an African tribe, 1986. Margaret Courtney-Clarke, London: Thames & Hudson. ISBN 0-500-28387-7