दीप्ति सती एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं। वह मराठी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।[1] वर्ष 2015 में उन्होंने मलयालम फिल्म नी-ना से अभिनय की शुरुआत की। दीप्ति ने जगुआर, सोलो, लकी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 2019 में उन्होंने पर्लिश के साथ अपना वेब डेब्यू किया और टेलीविजन शो में जज भी रह चुकी हैं।

दीप्ति सती

2019 में दीप्ति सती
जन्म दीप्ति सती
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
पेशा
कार्यकाल 2015–वर्तमान
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ

आरंभिक जीवन

संपादित करें

दीप्ति सती का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता दिव्येश सती उत्तराखंड के नैनीताल से हैं जबकि उनकी माँ माधुरी सती कोच्चि, केरल की मूल निवासी हैं। दीप्ति सती ने अपनी स्कूली शिक्षा कैनोसा कॉन्वेंट हाई स्कूल, अंधेरी (पू), मुंबई से की और सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की।[2]

दीप्ति सती ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत पैंटालून फ्रेश फेस हंट नामक प्रतियोगिता से की थी। वर्ष में 2012 दीप्ति सती ने इम्प्रेसारियो मिस केरल का खिताब अपने नाम किया। वह फेमिना मिस इंडिया 2014 की शीर्ष दस फाइनलिस्टों में से एक थीं और उन्हें मिस टैलेंटेड 2014 और मिस आयरन मेडेन 2014 के खिताब से भी सम्मानित किया गया।[3] उन्होंने नेवी क्वीन 2013 का खिताब भी जीता और इंडियन प्रिंसेस 2013 प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप रहीं।

  1. "दीप्ति ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया: लाल जोस". द टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 26 एप्रिल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2015.
  2. "दीप्ति सती अपनी पहचान बना रही हैं". ऑनमनोरमा. मूल से 22 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2015.
  3. "कोयल राणा ने मिस इंडिया 2014 का खिताब जीता". डेक्कन क्रॉनिकल. मूल से 17 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2015.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें