दुशान्बे (ताजिकी: Душанбе, دوشنبه‎, Dushanbe) मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी वर्ष २००८ में ६,७९,४०० अनुमानित की गई थी। शहर को १९२९ तक द्युशान्बे (Dyushanbe) के नाम से जाना जाता था और १९२९ से १९६१ तक इसका नाम स्तालिनाबाद (Сталинобод, Stalinobod) रहा।

दुशान्बे
दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन)

नाम की उत्पत्ति संपादित करें

ताजिकी और फ़ारसी दोनों भाषाओं में 'दुशान्बे' का मतलब सोमवार होता है। दुशान्बे एक गाँव हुआ करता था जहाँ हर सोमवार को एक बाज़ार लगा करता था, जो समय के साथ-साथ विस्तृत होकर एक बड़ा नगर बन गया।[1]

लोग संपादित करें

वर्ष २००६ के अनुमान के अनुसार, दुशान्बे के नागरिक ८३.४% ताजिक, ९.१% उज़बेक, ५.१% रूसी और २.४% अन्य समुदायों के थे। १९२६ से लेकर २०१० तक यहाँ की आबादी बहुत तेज़ी से बढ़ी है जिसका अनुमान इस तालिका से लगाया जा सकता है।[उद्धरण चाहिए]

दुशान्बे की जनसँख्या में बढ़ौतरी
१९२६ १९३६ १९५९ १९७० १९७९ १९८९ २००० २०१०
६,००० ८३,००० २,२४,२४२ ३,७३,८८५ ४,९३,५२८ ६,०४,००० ५,६२,००० ७,२४,०००

दुशान्बे के कुछ नज़ारे संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Land beyond the river: the untold story of Central Asia Archived 2015-03-30 at the वेबैक मशीन, Monica Whitlock, Macmillan, 2003, ISBN 978-0-312-27727-7, ... 'Dushanbe' means 'Monday', and probably comes from a weekly market held at this modest, natural trading point between the Afghan border and Bukhara. Weavers, tanners and iron-workers lived there ...