देवेन्द्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (जन्म: 1970)

देवेन्द्र फडणवीस एक भारतीय राजनेता हैं | वर्तमान में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं[1] | महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री तथा महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक है। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमन्त्री के रूप में कार्य किया और 44 वर्ष की आयु में राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमन्त्री बने [2]|वर्तमान मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं

CM
देवेन्द्र फडणवीस
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
5 दिसंबर 2024
पूर्वा धिकारी एकनाथ शिंदे

पद बहाल
23 नवम्बर 2019 – 26 नवम्बर 2019
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
सहायक अजित पवार
पूर्वा धिकारी राष्ट्रपति शासन
उत्तरा धिकारी उद्धव ठाकरे
पद बहाल
31 अक्टूबर 2014 – 08 नवम्बर 2019
राज्यपाल चेन्नामनेनी विद्यासागर राव
भगत सिंह कोश्यारी
सहायक -
पूर्वा धिकारी राष्ट्रपति शासन
उत्तरा धिकारी राष्ट्रपति शासन
अतिरिक्त मन्त्रालय
पद बहाल
31 अक्टूबर 2014 – 08 नवम्बर 2019
मन्त्रालय और विभाग * सामान्य प्रशासन
  • कानून और न्यायपालिका
  • बन्दरगाह
  • सूचना और जनसम्पर्क
  • सूचना तकनीकी

अन्य विभाग जो किसी और मन्त्री के पास नहीं थे :

  • नगरीय विकास
  • गृह मन्त्रालय
पूर्वा धिकारी *पृथ्वीराज चह्वाण
उत्तरा धिकारी *उद्धव ठाकरे
(अन्य सभी विभाग)

पद बहाल
30 जून 2022 (2022-06-30) – 5 दिसम्बर 2024 (2024-12-05)
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
मुखमंत्री एकनाथ शिंदे
पूर्वा धिकारी अजित पवार
पद बहाल
1 दिसम्बर 2019 – 29 जून 2022
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
पूर्वा धिकारी विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस

पद बहाल
31 अक्टूबर 2014 – 08 नवम्बर 2019
पूर्वा धिकारी पृथ्वीराज चह्वाण
उत्तरा धिकारी उद्धव ठाकरे

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 अक्टूबर 2009
पूर्वा धिकारी निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया
चुनाव-क्षेत्र नागपूर दक्षिण पश्चिम
पद बहाल
1999–2009
पूर्वा धिकारी विनोद गुडाधे पाटिल
उत्तरा धिकारी सुधाकर शमराव देशमुख
चुनाव-क्षेत्र नागपुर पश्चिम

नागपुर के मेयर
पद बहाल
1997–2001
चुनाव-क्षेत्र राम नगर वार्ड

पद बहाल
2013–2014
पूर्वा धिकारी विनोद तावड़े
उत्तरा धिकारी रावसाहेब दादाराव दानवे

जन्म 22 जुलाई 1970 (1970-07-22) (आयु 54)
नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी अमृता फडणवीस
बच्चे 1
निवास धरमपेठ, नागपुर
शैक्षिक सम्बद्धता नागपुर विश्वविद्यालय,
फ्री यूनिवर्सिटी बर्लिन
धर्म Hindus
जालस्थल www.devendrafadnavis.in

2019 में  विधानसभा चुनाव के बाद जब वे  रात के अन्धेरे में सीएम बने थे तो उन्हें मात्र उसके 80 घण्टे में इस्तीफा देना पड़ा था | तब उन्होंने कहा था '...मैं समन्दर हूं, लौटकर वापस आऊंगा [3]|

जीवन परिचय

संपादित करें

देवेन्द्र गंगाधरराव फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति का वो नाम है जिसने अपने पिता से राजनीति विरासत मिलने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई। फडणवीस ब्राह्मण परिवार से तालुक रखते हैं और उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ में रहे हैं। फड़णवीस के पिता राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रहे। देवन्द्र ने लॉ से स्नातक किया इसके अलावा उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की। फडणवीस अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी के एक सक्रिय सदस्य थे। एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में उन्होने जमीनी स्तर पर राजनेताओं के लिए कार्य किया।[4]

व्यक्तिगत जीवन

संपादित करें

देवेन्द्र फडणवीस ने 2006 में अमृता रानडे से शादी की। इनकी एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फडणवीस है। अमृता रानडे नागपुर के एक्सिस बैंक में एसोसिएट उपाध्यक्ष हैं। [5] रानडे एक गैर राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उसके माता पिता नागपुर में डॉक्टर हैं।

जून 2023 में, कोल्हापुर में मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब का महिमामण्डन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर हुई झड़पों के बाद, डिप्टी सीएम फडणवीस ने एक सार्वजनिक रैली में टिप्पणी की कि औरंगज़ेब के इतने हमदर्द, "औरंगज़ेब की औलाद", राज्य (महाराष्ट्र) में कैसे सामने आए हैं? "। कई राजनीतिक विश्लेषकों ने फडणवीस के औरंगज़ेब की औलाद (शाब्दिक अनुवाद "औरंगज़ेब के बच्चे") की टिप्पणी की आलोचना की है, जिसमें कहा गया है कि यह उनके राज्य में मुसलमानों को लक्षित करने के लिए एक डॉग व्हिसल का गठन करता है। कई हिन्दू समूहों ने साम्प्रदायिक झड़पों के परिणामस्वरूप सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध किया। औरंगज़ेब एक है महाराष्ट्र में विवादास्पद व्यक्ति, अक्सर हिन्दुओं पर भेदभावपूर्ण जज़िया कर लगाने और कई हिन्दू मन्दिरों के विध्वंस के लिए जिम्मेदार माना जाता है।[6][7]

  1. "खत्म हुआ सियासी ड्रामा! एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस बने डिप्टी सीएम". आज तक (in hindi). 2022-06-30. Retrieved 2022-07-01.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  2. "Devendra Fadnavis Latest News, Updates in Hindi | देवेंद्र फडणवीस के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-07-01.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "ठाकरे परिवार की विरासत के सामने कैसे अपना कद बढ़ाते चले गए देवेंद्र फडणवीस?". आज तक (in hindi). 2022-06-30. Retrieved 2022-07-01.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  4. "Devendra Fadnavis is known for keeping his word". Yahoo India News. Archived from the original on 29 अक्तूबर 2014. Retrieved 29 October 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. Barkha Mathur (29 October 2014). "Fadnavis's banker wife to seek transfer from Nagpur". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया . Archived from the original on 29 अक्तूबर 2014. Retrieved 29 October 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "Nationalist Muslims don't recognise Aurangzeb as their leader: Fadnavis". India Today. 19 June 2023. Retrieved 19 June 2023.
  7. "Why Aurangzeb is so controversial? Here is everything you should know about the Mughal emperor". Economic Times. 11 June 2023. Retrieved 19 June 2023.

बाहरी कडियाँ

संपादित करें