देव जोशी
देव जोशी[1] कम उम्र में सफ़लता हासिल करने वाले भारतीय बाल अभिनेताओं में से एक हैं | भारतीय हिन्दी टेलीविजन कार्यक्रम बालवीर से इन्हें खूब प्रसिद्धि मिली, तथा यह टेलीविजन कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हुआ | वर्तमान में यह कार्यक्रम मुख्य रूप से सब टीवी और सोनी पल में प्रसारित हो रही है |
देव जोशी | |
---|---|
![]() माननीय नरेंद्र मोदी जी के साथ देव जोशी | |
जन्म |
28 नवम्बर 2000 |
आवास | मुम्बई, भारत |
जातीयता | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
शिक्षा | मास एंड मीडिया कम्युनिकेशन |
व्यवसाय | अभिनेता |
कार्यकाल | 2011 से वर्तमान |
ऊंचाई | 1.70m |
प्रसिद्धि कारण | भारतीय बाल टेलीविजन शो बालवीर |
माता-पिता |
दुष्यंत जोशी देवांगना जोशी |
पुरस्कार | बाल शक्ति पुरस्कार , सम्मानीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
वेबसाइट www.devjoshi.in |
2019 में दर्शकों के मांग पर पुनः यह कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया तथा इसे बालवीर रिटर्न्स नाम दिया गया |
निजी जीवनसंपादित करें
देव जोशी का जन्म 28 नवम्बर 2000 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अहमदाबाद और मुंबई से प्राप्त की। देव जोशी को बचपन से एक्टिंग का बहुत शौक था इसके लिए वह मुंबई आ गए। मुम्बई में ऑडिशन देने के दौरान उन्हें 2012 में बालवीर के लिए सेलेक्ट कर लिया गया। वह इस शो में मुख्य किरदार बालवीर के रूप में नजर आये थे। इस शो से देव को खूब प्रसिद्धी हासिल हुई और यह शो 1111 एपिसोड तक चला।
2019 में एक बार फिर सब टीवी ने बालवीर रिटर्न्स को लांच किया, इसमें भी उन्होंने बालवीर का किरदार निभाया। इस शो में उनके साथ वंश सायानी भी नजर आये।
टेलीविजन कार्यक्रमसंपादित करें
- बालवीर - बालवीर/बल्लू
- बालवीर रिटर्न्स - बालवीर / देबू / नकाबपोश / काल / हैप्पी
- चंद्रशेखर - चंद्रशेखर (किशोर अवस्था)
- काशी – अब न रहे तेरा कागज़ कोरा
- देवों के देव...महादेव
- महिमा शनिदेव की
गानेसंपादित करें
- अपनी यारी
फिल्मेंसंपादित करें
- पूर्ण पुरुषोत्तम श्री स्वामी नारायण भगवान (२०२२)(गुजराती)
स्पेसफ्लाइट प्रतिभागीसंपादित करें
2022 में देव जोशी को डियरमून प्रोजेक्ट क्रू के हिस्से के रूप में एक चंद्र अंतरिक्ष यान में भाग लेने के लिए चुना गया है।
संदर्भसंपादित करें
- ↑ "Politics interests me a lot: Dev Joshi - Times of India". The Times of India.
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
देव जोशी से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |