२०११

वर्ष
(2011 से अनुप्रेषित)

वर्ष २०११ शनिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है।

शताब्दी: २०वीं शताब्दी · २१वीं शताब्दी · २२वीं शताब्दी
दशक: १९८०वाँ १९९०वाँ २०००वाँ २०१०वाँ २०२०वाँ २०३०वाँ २०४०वाँ
वर्ष: २००८ २००९ २०१० २०११ २०१२ २०१३ २०१४

प्रमुख घटनाएँ संपादित करें

जनवरी संपादित करें

फरवरी संपादित करें

  • २१ फरवरी-
  • २३ फरवरी-
    • लीबिया के राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी ने सत्ताविरोधी प्रदर्शनकारियों से बदला लेने की धमकी दी।
    • यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शनों में विरोध प्रदर्शन के दौरान 2 छात्रों की मौत हो गई।
    • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने लीबियाई राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी की बेटी को सद्भावना दूत के पद से हटा दिया।
  • २४ फरवरी-
    • भारत की लोकसभा ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन को मंजूरी दी।
  • २६ फरवरी-
    • अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • २७ फरवरी-
    • संयुक्त राष्ट्र शऱणार्थी संस्था के अनुसार लीबिया से राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान पिछले एक सप्ताह में लगभग एक लाख लोगों ने पलायन किया।
  • २८ फरवरी-
    • ओमान में लोकतंत्र समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 6 लोग मारे गए।
    • मिस्र की सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर उनके देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।
    • टॉम हूपर की फिल्म द किंग्स स्पीच को हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया।
    • नासा का अंतरिक्षयान "डिस्कवरी" आखिरी अंतरिक्ष अभियान में (अड़तीसवीं बार) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा।

मार्च संपादित करें

  • १७ मार्च -
    • जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के तीन इकाइयों में विस्फोट होने और चौथी इकाई में आग लगने के बाद रेडियोधर्मी विकिरण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया।
  • १९ मार्च -
    • लीबिया के नागरिकों को गद्दाफी समर्थकों के हमलों से बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव को लागू कराने के लिए फ्रांस ब्रिटेन और अमेरिका ने विमानों और क्रूज मिसाइलों से हमला किया।
    • यमन की राजधानी सनाह में शनिवार को दोपहर की नमाज के बाद एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों और सरकार समर्थक लोगों की गोलीबारी में 52 लोगों की मौत हो गई।
    • जापान में 11 मार्च को आए भूकम्प और सुनामी में क्षतिग्रस्त हो गए फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र को पिघलने से रोकने के लिए सके रिएक्टर संख्या-3 के परमाणु ईंधन भंडार पर हर मिनट तीन टन की दर से सात घंटों तक कुल 1260 टन पानी डाला जाएगा।
  • २० मार्च -
    • मिस्र में हुए जनमत संग्रह में शामिल 41% लोगों में से 77% ने प्रस्तावित संवैधानिक सुधारों का समर्थन किया। -->
    • अफ्रीकी देश बेनिन के राष्ट्रपति चुनाव में बोनी याई दूसरी बार निर्वाचित घोषित किये गए।
  • २५ मार्च -
    • भारत की लोकसभा में पारित सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
  • २७ मार्च -
    • जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाये जाने के बाद वहाँ से कर्मचारियों को हटा लिया गया।
    • फ्रांस के विमानों ने लीबियाइ राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी की समर्थक सेना के पाच विमानों और दो हेलीकाप्टरों को नष्ट कर दिया।
  • ३१ मार्च -
    • भारतीय जनगणना आयोग द्वारा जारी किए गए 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या पिछले दस वर्षों में 17.64 प्रतिशत बढ़कर 2011 में 121 करोड़ हो गई। साक्षरता दर 9.2 प्रतिशत बढ़कर 74.04 हो गई।

अप्रैल संपादित करें

  • २ अप्रैल -
    • भारतीय क्रिकेट टीम ने मुम्बई के वानखड़े स्टेडियम पर खेले गए निर्णायक मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर विश्व कप क्रिकेट 2011 जीत लिया।
    • आइवरी कोस्ट में राष्ट्रपति अलासान उआतरा और निवर्तमान राष्ट्रपति लॉरांग बैग्बो के समर्थकों के बीच जारी हिंसक संघर्ष में हजारों लोगों की मृत्यु हो गई।
  • ४ अप्रैल -
    • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव में नूरसुल्तान नजरबायेव लगातार तीसरी बार विजयी हुए।
    • यमन की राजधानी सना तथा तैज शहर में उमड़े प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई।
    • अमरीका में एक पादरी द्वारा कुरान जलाए जाने की घटना के विरोध में अफगानिस्तान में भड़की हिंसा में सप्ताह भर में सौ लोगों से अधिक की मृत्यु हो गई।
  • ९ अप्रैल -
    • भारत सरकार द्वारा लोक पाल कानून को निश्चित समयसीमा में बनाने और इस प्रक्रिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
    • सीरिया के दक्षिणी शहर डेरा में राष्ट्रपति बशर अल साद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की पिछले 24 घंटो के दौरान हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
    • अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।

मई संपादित करें

जून संपादित करें

जुलाई संपादित करें

  • १३ जुलाई - मुंबई (भारत) के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में आतंकवादियों द्वारा तीन बम धमाके किए गए।
  • १४ जुलाई-
    • इंडोनेशिया में माउंट लोकोन ज्वालामुखी फटने से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई तक गर्म लावा निकला।
    • भारत की जनगणना 2011 के अनुसार 121 करोड़में से 69 प्रतिशत (83 करोड़) लोग गांवों में रह रहे हैं।
  • १५ जुलाई-
  • १६ जुलाई- टीडीआईएल डेटासेंटर द्वारा रुपए के प्रतीक चिन्ह को कंप्युटर में स्थापित करने के लिए यूनिकोड कंसोर्टियम तथा आईएसओ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर निःशुल्क प्रयोग के लिए जारी किया गया। <!- http://business.bhaskar.com/article/get-rupee-symbol-on-computers-for-free-2268548.html -->
  • २१ जुलाई- * कैलीफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान के खगोलविदों ने 30 हजार अरब मील की दूरी पर क्वासार में विश्वके सभी सागरों के कुल जल का 140 हजार अरब गुना ज्यादा जलवाष्प की मात्रा की खोज की है जिसका आकार सूर्य से एक लाख गुना अधिक है।
  • २२ जुलाई- * विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
  • २३ जुलाई-
    • नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर स्थित द्वीप युवा शिविर पर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो गई।
    • अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई में 50 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया।

अगस्त संपादित करें

सितंबर संपादित करें

  • ४ सितंबर-
     
    उसाइन बोल्ट
    • विश्व के तीव्रतम धावक उसैन बोल्ट के नेतृत्व में जमैका की पुरुष रिले टीम ने ४ गुणा १०० मीटर स्पर्धा में ३७.०४ सेकेंड समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • ५ सितंबर-
  • ६ सितंबर-
    • इंडोनेशिया के आचे प्रांत में आए ६.५ की तीव्रता वाले भूकंप में दस लोगों की मौत हो गई।
    • नाइजीरिया के मध्यवर्ती प्रांत प्लेटो में सप्ताह भर से जारी सांप्रदायिक दंगों में ४० से अधिक ईसाई लोगों की मृत्यु हो गई।
    • नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।
    • रूस ने पर्म शहर के निकट हुई दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद मिग-३१ लड़ाकू विमान की उड़ान पर रोक लगा दी।
    • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के अनुसार सीरिया में मार्च से शुरु हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक २२०० लोग मारे जा चुके हैं।
  • ७ सितंबर-
    • दिल्ली में रात ११:२८ बजे रिक्टर पैमाने पर ४.२ तीव्रता का ६ सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित था।
    • रूसी विमान याकोवलेव याक-४२ के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से २२ हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित ४४ लोगों की मौत हो गई।
    • दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-५ के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में ११ लोगों की मौत हो गई और ७४ लोग घायल हो गए।
    • क्वेटा (पाकिस्तान)के सिविल लाइन्स क्षेत्र में कमिश्नर कार्यालय के पास विस्फोटक भरी कार से हुए दो आत्मघाती धमाकों में एक एफसी अधिकारी समेत २१ लोग मारे गए और ४० से अधिक लोग जख्मी हो गए।
  • १९ सितंबर-
  • २० सितंबर-
  • २१ सितंबर-
    • ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार १६ जीन की खोज करने में सफलता प्राप्त की।
  • २२ सितंबर-
    • भारतीय योजना आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामे में शहरों में ९६५ रुपए और गावों में ७८१ रुपए प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इनकार करते हुए उन्हें गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के अयोग्य बताया।
  • २३ सितंबर-
    • जेनेवा स्थित भौतिकी की सबसे बड़ी प्रयोगशाला सर्न में जारी प्रयोग ओपेरा में वैज्ञानिकों ने सर्न से ७३० किलोमीटर दूर इटली की ग्रैन सासो प्रयोगशाला में भेजे गए उपपरमाणविक कण न्यूट्रिनो की गति प्रकाश की गति से भी अधिक पाई।
    • फ्रांसीसी न्यायालय ने हिंद अहमास और नजाइत अली नाम की दो मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के लिए पहली बार सजा के रूप में १२० और ८० यूरो जुर्माना लगाया।
  • २४ सितंबर- आंध्र प्रदेश में अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर १२ दिनों से जारी हड़ताल में पिछले ३६ घंटों से जारी रेल रोको अभियान के कारण दक्षिण भारत का उत्तर भारत से सड़क के बाद रेल संपर्क भी अवरुद्ध हो गया है।
  • २५ सितंबर-
    • इराक के शिया मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल कर्बला के पासपोर्ट कार्यालय के बाहर हुए क्रमिक बम धमाकों में दस लोगों की मौत हो गई तथा लगभग सौ लोग घायल हो गए।
    • नेपाल में एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी १९ लोगों की मृत्यु हो गई।
  • २६ सितंबर-
     
    वंगारी मथाई
    • सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने २०१५ के चुनाव में महिलाओं के मतदान करने तथा शूरा परिषद में शामिल होने की अनुमति देने की घोषणा की।
    • कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक वंगारी मथाई, जो २००४ में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनी, का निधन हो गया।
    • संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए ९५ लाख डॉलर मिलेंगे।
  • २८ सितंबर- मुख्यमन्त्री मायावती ने ७२ जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर, और भीम नगर नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।
  • २९ सितंबर- चीन ने जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

अक्टूबर संपादित करें

  • ३ अक्टूबर-
    • स्वीडन की संस्था कैरोलिन्सका इंस्टीट्यूट ने तीन वैज्ञानिकों अमेरिका के ब्रूस बीटलर, लक्जमबर्ग के ज्यूल्स होफमैन और कनाडा के राल्फ स्टीनमैन को संयुक्त रूप से अपने शोध के जरिए रोग प्रतिरोधक प्रणाली को समझने में मदद करने के लिए २०११ का चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
    • दलाई लामा को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में ९ अक्टूबर को वार्षिक सत्याग्रह दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में २०११ का अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार दिया जाएगा।
    • रूस ने प्लेसेत्सक अंतरिक्ष केंद्र से सोयुज-2-1बी रॉकेट द्वारा वैश्विक स्थिति तंत्र निर्धारक उपग्रह ग्लोनास-एम को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।
    • अमेरिका में भ्रष्टाचार, वैश्विक उष्मण, गैरबराबरी आदि के विरुद्ध पिछले एक सप्ताह से ऑक्युपाइड वॉलस्ट्रीट आंदोलन चला रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्यवाई की गई एवं 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    • सैपर शांति तिग्गा भारतीय रेल की क्षेत्रिय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी। 969 रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाली 35 वर्षीय शांति दो बच्चों की मां हैं।
    • यमन के दक्षिण हिस्से में स्थित आबियान प्रांत के जिंजीबार के समीप 119वीं ब्रिगेड के ठिकाने पर अपने ही देश के लड़ाकु विमानों द्वारा की गई बमबारी में २५ जवान मारे गए।
    • इराक के सुरक्षा बलों ने सैनिक कार्यवाई कर अल बगदादिया के मेयर के कार्यालय और पुलिस मुख्यालय को अलकायदा आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस कार्यवाई में 15 लोगों की मृत्यु हो गई।
    • विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।
    • पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।
  • ४ अक्टूबर-
    • नोबेल पुरस्कार समिति ने भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के सॉल पर्लमटर और एडम रीस तथा अमेरिकी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रायन श्मिट को वर्ष 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
    • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
    • सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के समीप हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 65 लोग मारे गए।
    • अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
    • दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अख्तराबाद इलाके में शिया मुस्लिम समुदाय के 12 व्यक्तियों को हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी से उतारकर हत्या कर दी।
    • भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया गया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
    • मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने उत्तर में स्थित दुरांगो प्रांत से प्राप्त मानवीय अस्थियों के आधार पर दावा किया है कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे।
    • दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
    • रोजगार की तलाश में ब्रिटेन आने वाले विदेशी चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करने के लिए एक अंग्रेजी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया।
    • कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।
    • देहरादून जिले के विकासनगर में 6 बच्चों सहित एक परिवार के 10 सदस्यों ने अवसाद ग्रस्त होकर एक नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली।
  • ५ अक्टूबर-
     
    स्टीव जॉब्स
    • इजराइल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डेनियल शेचमैन को रसायन में स्फटिक (क्रिस्टल) में परमाणु संरचना की खोज के लिए 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
    • भारत में दुनिया का सबसे सस्ता २२५० रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ जारी किया गया।
    • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिगृहीत की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है। न ही इस जमीन को निजी प्रयोग के लिए किसी व्यक्ति को या व्यवसायिक कंपनियों को दिया जा सकता है।
    • एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से एसएमएस व ई-मेल करने में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया।
    • ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • ७ अक्टूबर-
    • लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
    • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • १० अक्टूबर-
  • 11 अक्टूबर- क्रिस्टोफर ए. सिम्स एवं थॉमस जे. सार्जेट को 'मैक्रोइकोनमी पर कारण एवं प्रभाव के क्षेत्र में उनके अनुभव जन्य अध्ययन' के लिए संयुक्त रूप से वर्ष २०११ का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • 13 अक्टूबर-
  • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने जून १९९७ में हुए उपहार थिएटर अग्निकांड मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पीड़ितों के लिए निर्धारित की गई मुआवजा राशि और सिनेमा मालिक अंसल बंधुओं पर लगाई गई दंडात्मक हर्जाना घटा दी।
  • इंडोनेशिया के बाली द्वीप में ६.१ की तीव्रता का भूकंप आया।
  • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 के सितंबर माह के बाद से बिना वसीयतनामा वाले हिंदू परिवारों के पैतृक संपत्ति के बंटवारे में किसी महिला या लड़की का परिवार के पुरुष सदस्य के बराबर हिस्सा मिलने का निर्णय दिया।
  • 20 अक्टूबर- लीबिया के ४० वर्षों तक राष्ट्रपति रहे कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को राष्ट्रीय परिवर्तन परिषद के सैनिकों ने मार गिराया।
  • 23 अक्टूबर- तुर्की के पूर्वी वान क्षेत्र में आए ७.२ की तीव्रता वाले भूकंप में अब तक 264 लोग मारे गए तथा १३०० लोग घायल हो गए।
  • लोकप्रिय संगीतकार, गायक और संस्कृतिकर्मी भूपेन हज़ारिका का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

=== नवंबर ===भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच कुवैत के प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा। कुवैत के प्रधान मंत्री शेख नासिर मोहम्मद अल-अहमद अल-सबा और मंत्रिमंडल ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 28 नवंबर 2011 को इस्तीफा दे दिया।

निधन संपादित करें

जनवरी-मार्च संपादित करें

अप्रैल-जून संपादित करें

जुलाई-सितंबर संपादित करें

अक्टूबर-दिसम्बर संपादित करें

अभिनेता देव आनन्द का स्वर्गवास ३ दिसम्बार २०११

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें