सोमालिया

पूर्वी अफ़्रीका में स्थित एक देश

सोमालिया (सोमाली: Soomaaliya, अरबी: اَلصُّومَال), या आधिकारिक तौर पर सोमालिया संघीय गणराज्य [1], जिसे पूर्व में सोमाली लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता था, अफ़्रीका के पूर्वी किनारे पर स्थित एक देश है। इसके उत्तरपश्चिम में जिबूती, दक्षिण पश्चिम में केन्या, उत्तर में अदन की खाड़ी, पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में इथियोपिया स्थित हैं। अफ्रीका पर सोमालिया का सबसे लंबा समुद्र तट है, और यह मुख्यतः पठार, मैदानी इलाकों और हाइलैंड्स आदि से मिलकर बना हैं। मौसम की दृष्टि से, आवधिक मानसून हवाओं और अनियमित वर्षा के साथ गर्म मौसम, वर्ष भर में रहती है।

सोमालिया संघीय गणराज्य

Jamhuuriyadda Federaalka Soomaaliya
جُمْهُورِيَّةُ الصُّومَالِ الْفِيدْرَالِيَّة
सोमालिया का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Qolobaa Calankeed
عِلْمٌ أَيْ امَّةٌ
(हर राष्ट्र का अपना ध्वज होता है)
सोमालिया की अवस्थिति
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
मोगादीशू
आधिकारिक भाषा(एँ)सोमाली
अरबी
निवासीनामसोमाली
सरकारगठबंधन सरकार
• राष्ट्रपति
शरीफ अहमद
• प्रधानमंत्री
ओमर अब्दीराशिद अली शर्मार्के
स्वतंत्र 
यूके एवं इटली से
• तारीख
२६ जून एवं १ जुलाई १९६०
क्षेत्रफल
• कुल
[convert: invalid number] ४२वां)
• जल क्षेत्र (%)
१.६
जनसंख्या
• २००७ आकलन
९,११८,७७३ (५९ वां)
GDP (PPP)२००६ प्राक्कलन
• कुल
$१९०.८ अरब (157 वां)
• प्रति व्यक्ति
₹४४,४११.८१९(US$५४४) (२११ वां)
मुद्रासोमालियाई शिलिंग (SOS)
समय मंडलUTC+३ (EAT)
• ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+3 (आरलन नहीं)
दूरभाष कोड२५२
इंटरनेट TLD.so (वर्तमान में क्रियाशील नहीं)

सोमालिया की अनुमानित जनसंख्या लगभग 1.81 करोड़ है। इसके लगभग 85% निवासियों में सोमालीस जाति के लोग हैं, जो ऐतिहासिक रूप से देश के उत्तरी भाग में निवास करते हैं। वहीं अल्पसंख्यक जाति के लोग मुख्य तौर पर दक्षिणी क्षेत्रों में रहते हैं। सोमालिया की आधिकारिक भाषा सोमाली भाषा और अरबी भाषा हैं, जो दोनों अफ्रोसिआटिक परिवार से संबंधित हैं। देश में ज्यादातर लोग सुन्नी मुस्लिम हैं।

प्राचीन काल में सोमालिया बाकी दुनिया के साथ वाणिज्य के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र था। इसके नाविक और व्यापारी लोबान, मसाले और उन तमाम वस्तुओं के मुख्य आपूर्तिकर्ता थे, जिन्हें प्राचीन मिस्री, फोनिशियाई, मेसेनिशियाई और बेबिलोन निवासियों द्वारा मूल्यवान माना जाता था। विद्वानों के अनुसार, सोमालिया वह स्थान भी था, जहां पुन्त का प्राचीन राज्य स्थित था। प्राचीन पुन्तितेस ऐसे लोगों का देश था, जिनका प्राचीन मिस्र के साथ राजा फारोह सहुरे और रानी हत्शेपसट के दौर में घनिष्ठ संबंध था। सोमालिया के आसपास बिछी हुई पिरामिड संरचनाएं, मंदिर और तराशी हए पत्थर के प्राचीन घर इस अवधि के माने जाते हैं।

  1. The Federal Republic of Somalia is the country's name per Article 1 of the Provisional Constitution Archived 2013-01-24 at the वेबैक मशीन.