शिलिंग (अंग्रेजी), शिलिन (सोमाली, साथ ही شلن) या सिल्लिनो (इतालवी) 1962 से सोमालिया की मुद्रा है। इसका आईएसओ 4217 और कोड SOS है। यह 100 सेंट्स (अंग्रेजी), सेन्टी (सोमाली) या सेन्टीसीमी (इतालवी) से समविभाजित है।

सोमालियाई शिलिंग
शिलिन सोमाली साँचा:So icon
वर्तमान बैंकनोट
वर्तमान बैंकनोट
आइएसओ 4217 कोड SOS
 सोमालिया
मुद्रा चिह्न So. Sh.
सिक्के 100 शिलिंग
बैंकनोट 500, 1000 शिलिंग
केंद्रीय बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ सोमालिया
जालपृष्ठ somalbanca.org/

इतिहास संपादित करें

शिलिंग 1921 से सोमालिया के कुछ हिस्सों की मुद्रा रही है, जब ब्रिटिश सोमालीलैंड में पूर्वी अफ्रीकी शिलिंग को जारी किया गया था। 1962 में (1960 में स्वतंत्रता हासिल करने के बाद) इतालवी सोमालीलैंड के सोमालो और पूर्वी अफ्रीकी शिलिंग (दोनों ही मूल्य में बराबर थे) के स्थान पर सममूल्य पर सोमाली शिलिंग जारी किया गया।