शम्मी कपूर

भारतीय अभिनेता और निर्देशक

शम्मी कपूर (जन्म: 21 अक्टूबर, 1931 निधन: 14 अगस्त, 2011) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। उन्होने जंगली, तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंज़िल, अंदाज़, एन ईवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी और सच्चाई जैसी हिट फ़िल्मों में काम किया।

शम्मी कपूर
जन्म शमशेर राज कपूर[1]
21 अक्टूबर 1931
मौत 14 अगस्त 2011(2011-08-14) (उम्र 79)
पेशा अभिनेता
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
http://junglee.org.in/sk.html

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

शम्मी कपूर का जन्म २१ अक्टूबर १९३१ को बंबई(प्रस्तुत मुंबई) में हुआ, इनके पिता पृथ्वीराज कपूर जाने माने अभिनेता थे[2] अभिनय इनको विरासत में मिला था। शम्मी कपूर की पहली शादी अभिनेत्री गीता बाली से हुई, लेकिन १९६५ मे चेचक की वजह से गीता की म्रत्यु हो गयी।[2] इसके पश्चात शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की। १४ अगस्त २०११ की सुबह ५:१५ को इनका निधन हो गया।[3] वे ७९ वर्ष के थे।

फिल्मी सफर संपादित करें

साल 1953 में रिलीज फ़िल्म जीवन 'ज्योति' से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा। शम्मी कपूर की शुरुवाती फ़िल्में जीवन ज्योति, रेल का डिब्बा और गुल सनोवर थीं। शम्मी कपूर ने मुख्य अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है और सहायक भूमिकाओं में 20 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्होने फ़िल्म ब्रह्मचारी (1968) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीता है।[4]

प्रमुख फिल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2006 सैंडविच दादा जी
2002 वाह ! तेरा क्या कहना
2001 सेंसर जज
1999 जानम समझा करो राहुल के दादा जी
1998 करीब ठाकुर रणबीर सिंह
1998 धूँढते रह जाओगे
1997 और प्यार हो गया
1997 शेयर बाज़ार
1996 मेघा भानु प्रताप
1996 प्रेम ग्रंथ
1996 नमक
1995 रॉक डांसर
1994 प्यार का रोग
1994 प्रेम योग
1994 विवेकानन्द
1993 तुम करो वादा
1993 आजा मेरी जान
1993 गर्दिश
1992 हमशक्ल
1992 खुले आम
1992 तहलका
1992 चमत्कार
1992 हीर राँझा
1991 मस्त कलंदर
1991 अज़ूबा
1991 लक्ष्मण रेखा
1989 बड़े घर की बेटी
1989 मोहब्बत का पैगाम
1989 बटवारा बड़े ठाकुर
1989 दाता
1987 हुकूमत
1987 हिम्मत और मेहनत विजय के पिता
1986 कर्मदाता
1986 अल्ला रक्ख़ा
1986 काला धंधा गोरे लोग विशेष भूमिका
1985 बादल ठाकुर शमशेर सिंह
1985 बलिदान
1984 सोनी महिवाल
1983 बेताब
1983 वान्टेड
1983 हीरो
1982 प्रेम रोग
1982 ये वादा रहा
1982 देश प्रेमी शमशेर सिंह
1982 विधाता सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता - फ़िल्मफेयर
1982 तहलका
1981 आहिस्ता आहिस्ता सागर
1981 हरजाई राज नाथ
1981 नसीब
1979 मीरा
1979 एहसास
1977 परवरिश
1975 ज़मीर
1974 मनोरंजन
1971 प्रीतम
1971 जाने अनजाने
1971 अंदाज़ रवि
1971 जवान मोहब्बत
1970 पगला कहीं का
1969 सच्चाई अशोक
1969 तुमसे अच्छा कौन है अशोक
1969 प्रिंस
1968 ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - फ़िल्मफेयर
1967 लाट साहब
1966 तीसरी मंज़िल
1964 राजकुमार
1963 प्यार किया तो डरना क्या राजेश
1962 दिल तेरा दीवाना मोहन
1962 प्रोफेसर
1961 जंगली
1961 बॉयफ्रैंड
1959 दिल देके देखो
1959 चार दिल चार राहें
1957 तुमसा नहीं देखा
1956 मेम साहिब
1955 नकाब
1954 चोर बाज़ार
1953 जीवन ज्योति
1953 रेल का डिब्बा सुन्दर

बतौर निर्देशक संपादित करें

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1974 मनोरंजन

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "शम्मी कपूर". जंगली.ऑर्ग. मूल से 16 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2011.
  2. "शम्मी के बड़े फैन थे आमिर खान, 88 हजार में खरीदी थी जैकेट". दैनिक भास्कर. 21 अक्टूबर 2012. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2014.
  3. "प्रसिद्ध अभिनेता शम्मी कपूर का निधन". ज़ीन्यूस.इंडिया.कॉम. अभिगमन तिथि १६ अगस्त २०११.
  4. "The Winners – 1968". Filmfare Awards. मूल से 9 मार्च 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 December 2010.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें