<< जुलाई >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३
१४ १५ १६ १७ १८ १९ २०
२१ २२ २३ २४ २५ २६ २७
२८ २९ ३० ३१
2024

१६ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १९७वॉ (लीप वर्ष में १९८ वॉ) दिन है। साल में अभी और १६८ दिन बाकी है।

प्रमुख घटनाएँ संपादित करें

  • १४३९ - इंग्लैंड में बीमारी फैलने के डर से चुबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • १४६५ - फ्रांस के मोंटलहेरी में युद्ध छिड़ गया।
  • १५१९ - मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू हुई।
  • १६६१ - स्वीडिश बैंक स्टॉकहोम्स बैंको ने यूरोप में पहला बैंक नोट जारी किया था।
  • १७९० - अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया की स्थापना की।
  • १७९८ - अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना। अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत किया गया।
  • १८५६ - हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता प्रदान की गई।
  • १८९० – डॉक्टर पार्किंसस ने पार्किंसस]] बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया खोज निकाली।
  • १८९४ - जापान और इंग्लैंड ने आओकि-किम्बरली की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • १९०० - रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
  • १९२५ - इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
  • १९२६ - नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटों निकाली।
  • १९३५ - अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में पहला अॉटोमैटिक पार्किंग मीटर लगा।
  • १९४२ - फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने १३,१५२ यहूदियों को गिरफ्तार किया।
  • १९४५ - अमरीका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
  • १९५० - फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण में ब्राजील को हरा उरुगवे विजेता बना।
  • १९५१ - एशियाई देश नेपाल ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
  • १९६९ - अपोलो-११ चंद्रमा पर उतरने वाला सबसे पहला अन्तरिक्ष यान बना।
  • १९७० - इराक में संविधान लागू हुआ।
  • १९८१ - भारत ने परमाणु परीक्षण किया।
  • १९९० – फिलीपींस में आए 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।
  • १९९३ - ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई 5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली।
  • १९९९ - जॉन एफ़। कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़। कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
  • २००१ - जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
  • २००२ - पराग्वे में आपातकाल की घोषणा की गई।
  • २००३ - पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
  • २००४ - चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
  • २००६ - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हो गया।
  • २००७
    • बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
    • जापान के निगाटा तट पर आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु ऊर्जा केंद्र भी ध्वस्त हो गया।
  • २००८
    • ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
    • अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।
  • 2011- टीडीआईएल डेटासेंटर द्वारा रुपए के प्रतीक चिन्ह को कंप्युटर में स्थापित करने के लिए यूनिकोड कंसोर्टियम तथा आईएसओ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर निःशुल्क प्रयोग के लिए जारी किया गया।
  • २०१३ - भारत में मध्याह्न भोजन योजना का खाना खाने से 27 बच्चों की मौत हो गई और 25 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए।
  • २०१५ - वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की करीबी तस्वीरें जारी कीं।

जन्म संपादित करें

निधन संपादित करें

बहारी कडियाँ संपादित करें