धनाऊ
धनाऊ भारतीय राज्य राजस्थान के बाड़मेर जिले की एक तहसील है। यह बाड़मेर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दक्षिण दिशा में, बाड़मेर से चौहटन जाने वाली सड़क से आगे चौहटन से सेड़वा जाने वाली सड़क पर स्थित है। धनाऊ वर्तमान में पंचायत समिति मुख्यालय भी है। धनाऊ मुख्यालय पाकिस्तान सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।
धनाऊ Dhanau | |
---|---|
तहसील | |
देश | ![]() |
राज्य | राजस्थान |
जिला | बाड़मेर |
शासन | |
• प्रणाली | Democratic |
• सभा | Block |
ऊँचाई | 134 मी (440 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 10,112 |
भाषा | |
• अधिकारिक | हिन्दी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
वाहन पंजीकरण | Rj 04 |
नजदीक शहर | बाड़मेर, बालोतरा |
धनाऊ की आस-पास कृषि कुएं बहुतायत में हैं, जिनसे लोग अपनी फसलें उगाते है। यहां मीठा पानी है जिसकी वजह से फसलें भी अच्छी होती है। रबी की फसल में यहां जीरा और इसबगोल की फसल बहुत ज्यादा ली जाती है। यहां की मिट्टी रेतीली दुम्मट है और यहां रेत के धौरे बहुत ज्यादा मात्रा में है।