धान्या बालकृष्ण एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो तमिल फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। उन्होंने ए आर मुरुगाडॉस की फ़िल्म 7 आम अरिवु (2011) में सहायक की भूमिका से अपने अभिनय की शुरुआत की। वह गौतम मेनन की नीथाने एन पोनवसंथम (2012), एटली की राजा रानी (2013) और श्रीकांत अडाला की सीतम्मा वाकिट्लो सिरिमल्ले चेट्टू (2013) सहित कई फिल्मों में नजर आईं। धान्या ने तेलुगु फ़िल्म में मुख्य महिला कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत चिन्नी चिन्नी आसा (2013) से की।

धान्या बालकृष्ण
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2011–वर्तमान
जीवनसाथी बालाजी मोहन (वि॰ 2022)

व्यक्तिगत जीवन

संपादित करें

धान्या बालकृष्ण का जन्म बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ।[1] उनकी शिक्षा एमईएस में हुई। जनवरी 2022 में उन्होंने भारतीय निर्देशक बालाजी मोहन से शादी की।[2]

धान्या ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर में अभिनय से किया तथा इससे पहले उन्होंने ए आर मुरुगाडॉस की 7 आम अरिवु (2011) में सूर्या और श्रुति हासन के साथ सहायक भूमिका निभाई।[3] इसके बाद कधलील सोधाप्पुवधु येप्पाडी (2012) और गौतम मेनन की नीथाने एन पोनवसंथम (2012) में धान्या दो द्विभाषी परियोजनाओं में सहायक की भूमिका निभाती हुई नजर आई।[4] उनकी पहली प्रमुख भूमिका नवंबर 2013 में रिलीज तेलुगू फिल्म चिन्नी चिन्नी आसा (2013) में थी। वह लगभग 40 फिल्मों और 10 वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं। वह कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाएं धाराप्रवाह बोलने में सक्षम हैं।

  1. "अब मैं एक दक्षिण भारतीय नायिका हूँ, धान्या बालकृष्ण कहती हैं". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. 14 अक्टूबर 2018. मूल से 13 अगस्त 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अगस्त 2021. सबसे अच्छी बात यह है कि मेरी संवाद अदायगी बहुत अधिक वास्तविक होगी क्योंकि कन्नड़ मेरी मातृभाषा है, और अन्य भाषाओं के विपरीत, मुझे इसे अपने दिमाग में अनुवाद करने की ज़रूरत नहीं है, जो कि बहुत प्रयास हैं।
  2. "बालाजी मोहन और धान्या बालाकृष्णन ने गुपचुप तरीके से की शादी". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 18 दिसंबर 2022. मूल से 5 जनवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जनवरी 2023.
  3. "द न्यू गर्ल ऑन द ब्लॉक: धान्या बालकृष्ण". द टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 11 एप्रिल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जून 2020.
  4. येरासला, इक्याथा (30 अक्टूबर 2019). "धान्या की सफलता की यात्रा!". डेक्कन क्रॉनिकल. मूल से 11 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2020.