ननबन

२०१२ में शंकर द्वारा निर्देशित हिंदी "३ इडियट्स" का तमिल रीमेक

ननबन 2012 की तमिल भाषा फिल्म है। इसे शंकर द्वारा निर्देशित किया गया है।[1] यह राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की हिन्दी फिल्म 3 इडियट्स (2009) की रीमेक है।[2] फ़िल्म में विजय, जीवा, श्रीकांत, इलियाना डी'क्रूज़, सत्यराज और सत्यन हैं। फिल्म में संगीत हैरिस जयराज द्वारा तैयार किया गया है। इसके छायांकन का संचालन मनोज परमहंस ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण जेमिनी फिल्म सर्किट द्वारा किया गया था।

फिल्म दो दोस्तों की एक खोए हुए दोस्त को खोजने की कहानी बतलाती है। उसे वह बहुत ही प्रतिभाशाली और आशावादी छात्र के रूप में याद करते हैं। फिल्म में उनके कॉलेज जीवन के प्रसंगों को दर्शाया गया है। फिर उनका दोस्त स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद चुपचाप गायब हो जाता है। यह खोज एक प्रतिद्वंद्वी सहपाठी की उपस्थिति से शुरू होती है। जो बार-बार उनके साथ एक लंबे समय से भूली हुई शर्त याद दिलाता है।

इस फ़िल्म का फिल्मांकन कुल आठ महीनों तक यूरोप और भारत के विभिन्न स्थानों पर हुआ। फ़िल्म को आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा के साथ 12 जनवरी 2012 को जारी किया गया था।[3] फिल्म को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार फिल्म ने टिकट खिड़की पर ₹150 करोड़ की कमाई की।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Who will replace Vijay in '3 Idiots' remake?". IndiaGlitz. मूल से 26 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 दिसंबर 2010.
  2. "अक्षय कुमार आमिर खान की इन फिल्मों का साउथ में बना रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर हुई करोड़ों की कमाई". आज तक. 29 अप्रैल 2022. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.
  3. "Snehithudu to release on Jan. 26". IndiaGlitz.com. 23 जनवरी 2012. मूल से 28 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मई 2018.
  4. Pereira, Priyanka (6 अगस्त 2012). "Foreign Return". Indian Express. मूल से 4 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2021.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें