राजकुमार हिरानी
राराजकुमार "राजू" हिरानी (सिंधी: 𑋙𑋠𑋂𑊺𑋣𑋗𑋠𑋙𑋣 𑋞𑋢𑋙𑋠𑋌𑋢, राजकुमारु हीराणी, راجڪمار هيراڻي, अंग्रेज़ी: Rajkumar Hirani; जन्म 22 नवम्बर 1962) राष्ट्रीय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और फ़िल्म सम्पादक हैं जिन्हें प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।.
राजकुमार हिरानी सिंधी: 𑋙𑋠𑋂𑊺𑋣𑋗𑋠𑋙𑋣 𑋞𑋢𑋙𑋠𑋌𑋢, राजकुमारु हीराणी, راجڪمار هيراڻي अंग्रेज़ी: Rajkumar Hirani | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
22 नवम्बर 1962 नागपुर, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक, फ़िल्म सम्पादक |
कार्यकाल | 1993-वर्तमान |
जीवनसाथी | मनजीत हिरानी |
पूर्व जीवन
संपादित करेंराजकुमार हिरानी (सामान्यतः राजु हिरानी के रूप में जाने जाते हैं।) का जन्म नागपुर के एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता सुरेश हिरानी नागपुर में एक टंकण (टाइपिंग) संस्थान चलाते हैं। हिरानी परिवार भारत के विभाजन के समय भारत आया उस समय सुरेश हिरानी की आयु मात्र १४ वर्ष थी। राजकुमार हिरानी की शिक्षा सेंट फ्रांसिस देसलेस हाई स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र से आरम्भ की। राजकुमार को कभी अच्छे अंक नहीं प्राप्त होते थे अतः अभियांत्रिकी अथवा चिकीत्सा के क्षेत्र के पाठ्यकर्मों में दाखिला नहीं मिला अतः उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा वाणिज्य में पूर्ण की।[1] हिरानी ने व्यवसाय में अपने पिता की सहायता करना आरम्भ की लेकिन वो हिन्दी फ़िल्मों में अभिनेता बनना चाहते थे।
वृत्ति
संपादित करेंनिर्देशक
संपादित करेंवर्ष | फ़िल्म | अभिनय | परिणाम |
---|---|---|---|
2003 | मुन्ना भाई एमबीबीएस | निर्देशक, सम्पादक, लेखक | सफल |
2006 | लगे रहो मुन्ना भाई | निर्देशक, सम्पादक, लेखक | ब्लॉकबस्टर |
2009 | थ्री इडीयट्स | निर्देशक, सम्पादक, लेखक | सर्वकालिक सफल |
2014 | पीके | निर्देशक, सम्पादक, लेखक | ब्लॉकबस्टर |
2018 | संजू | निर्देशक,संपादक,लेखक | सफल |
2023 | डंकी | निर्देशक,संपादक,लेखक | बन रही है। |
फ़िल्में
संपादित करेंवर्ष | फ़िल्म | अभिनय |
---|---|---|
1993 | 1942: अ लव स्टोरी | प्रोमो और ट्रेलर |
1998 | करीब | प्रोमो सम्पादक |
2000 | मिशन कश्मीर | सम्पादक |
2005 | परिणीता | रचनात्मक निर्माता |
2007 | एकलव्य | कार्यकारी निर्माता |
पुरस्कार
संपादित करें- मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए[2]
- 2004: नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलेसम एंटरटेनमेंट
- 2004: फिल्मफेयर क्रिटिक अवार्ड फॉर बेस्ट मूवी
- 2004: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
- 2004: सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए आईफा पुरस्कार
- 2004: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए आईफा पुरस्कार
- लगे रहो मुन्ना भाई के लिए[2]
- 2007: नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलेसम एंटरटेनमेंट
- 2007: सर्वश्रेष्ठ पटकथा का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- 2007: फिल्मफेयर क्रिटिक अवार्ड फॉर बेस्ट मूवी
- 2007: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ कहानी पुरस्कार
- 2007: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार
- 2007: सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए आईफा पुरस्कार
- 2007: सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए आईफा पुरस्कार
- 2007: बॉलीवुड मूवी अवार्ड - सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
- 2007: स्टारडस्ट अवार्ड फॉर दरें डायरेक्टर
- 2007: सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड
- 2007: सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए स्क्रीन अवार्ड
- 2007: सर्वश्रेष्ठ सम्पादन के लिए स्क्रीन अवार्ड
- 2007: सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए जी सिने अवार्ड
- 2007: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए जी सिने अवार्ड
- 2007: सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए जी सिने अवार्ड
- 2007: सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए ग्लोबल इंडियन फ़िल्म पुरस्कार[3][4]
- 2006: फिल्म और टेलीविजन में उत्कृष्टता के लिए प्रसारण भारत पुरस्कार (ब्रॉडकास्ट इंडिया 2006 प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का एक भाग) - सर्वश्रेष्ठ निर्देशक।[5]
- थ्री इडीयट्स के लिए[2]
- 2010: नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलेसम एंटरटेनमेंट
- 2010: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए आईफा अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए आईफा अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए आईफा अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए आईफा अवार्ड
- 2010: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए आईफा अवार्ड
- 2011: 2009 की फिल्मों के लिए विशेष सम्मान के लिए अप्सरा पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
नामित
संपादित करें- 2004: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए स्क्रीन अवार्ड - मुन्ना भाई एमबीबीएस
- 2004: सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए स्क्रीन अवार्ड - मुन्ना भाई एमबीबीएस
- 2004: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए स्क्रीन अवार्ड - मुन्ना भाई एमबीबीएस
- 2006: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए स्क्रीन अवार्ड - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए स्क्रीन अवार्ड - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: सर्वश्रेष्ठ सम्पादन के लिए जी सिने अवार्ड - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए जी सिने अवार्ड - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2007: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए आईफा पुरस्कार - लगे रहो मुन्ना भाई
- 2010: सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए स्क्रीन अवार्ड - थ्री इडीयट्स
- 2010: स्टारडस्ट अवार्ड फॉर ड्रीम डायरेक्टर - थ्री इडीयट्स
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Aiming to Please". हिन्दुस्तान टाईम्स. Archived from the original on 15 जुलाई 2011. Retrieved 2009-12-22.
- ↑ अ आ इ "Rajkumar Hirani : Awards & Nominations". बॉलीवुड हंगामा. Archived from the original on 6 नवंबर 2010. Retrieved 2011-07-08.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Lage Raho Munnabhai upstages Rang De.. at GIFA as Best Film". zeenews.com. 2006-12-10. Archived from the original on 30 सितंबर 2007. Retrieved 2006-12-10.
- ↑ "Lage Raho Munnabhai takes top honour". dnaindia.com. 2006-12-10. Archived from the original on 30 सितंबर 2007. Retrieved 2006-12-10.
- ↑ "This ones' bigger than FIFA's". screenindia.com. 2006-11-10. Archived from the original on 17 दिसंबर 2007. Retrieved 2006-11-10.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)