नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय जैव विविधता स्थल का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह क्षेत्रफल की दृश्टि से भारत का चौथा(4th) सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वी हिमालय उप क्षेत्र में स्थित है और इसे भारत में जैव विविधता में सबसे धनी क्षेत्रों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है।[1] २७°उ. अक्षांश में स्थित इस उद्यान में दुनिया का सबसे उत्तरी तराई सदाबहार वर्षावन है।[2] यह क्षेत्र व्यापक डिपटॅरोकार्प जंगलों के लिए भी जाना जाता है।[3]

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
Namdapha National Park
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान में पेड़ों की छतरी
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
अवस्थितिचांगलांग ज़िला, अरुणाचल प्रदेश, भारत
निकटतम शहरमियाव
निर्देशांक27°29′00″N 96°23′00″E / 27.4833°N 96.3833°E / 27.4833; 96.3833निर्देशांक: 27°29′00″N 96°23′00″E / 27.4833°N 96.3833°E / 27.4833; 96.3833
क्षेत्रफल१९८५.२३ वर्ग किलोमीटर
स्थापित१९७४
शासी निकायभारत सरकार, अरुणाचल प्रदेश सरकार
arunachalforests.gov.in/Namdapha%20Tiger%20Reserve.html

भूगोल संपादित करें

यह उद्यान भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले में म्यांमार के साथ की सीमा के पास स्थित है। इसका मूल क्षेत्रफल १८०८ वर्ग कि॰मी॰ का है और १७७ वर्ग कि॰मी॰ का मध्यवर्ती क्षेत्रफल है जो पूर्ण रूप से १९८५ वर्ग कि॰मी॰ बनता है। यह उद्यान मिश्मी पहाड़ियों की दफा बुम पर्वतमाला और पटकाई पर्वतमाल के बीच स्थित है और इसकी समुद्री सतह से ऊँचाई २०० से ४५७१ मीटर तक की है।[1][3] यह क्षेत्र दोनों - पैलिआर्कटिक और इंडो मलायी जैव - भौगोलिक क्षेत्रों के अंतर्गत आता है जिसके परिणामस्वरूप यहाँ विभिन्न प्रजातियों का संयोजन होता है। बढ़ती ऊँचाई के साथ-साथ परिवेश उपोष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्तियों वाले जंगलों से उपोष्णकटिबंधीय चीड़ के जंगलों में, फिर समशीतोष्ण चौड़ी पत्तियों वाले जंगलों में और अधिक ऊँचाई पर बारहमासी बर्फ तथा अल्पाइन घास के मैदानों में परिवर्तित होता चलता है। उद्यान में प्राथमिक जंगलों के अलावा व्यापक बाँस के और माध्यमिक जंगल हैं।

वनस्पति संपादित करें

 
सप्रिया हिमालयना का फूल

सप्रिया हिमालयना और बालानोफोरा रैफ़लेशिया के सम्बन्धी तथा जड़ परजीवी हैं[4]जो इस क्षेत्र में पाये जाते हैं।

नमदाफा की वानस्पतिक विविधता निम्नानुसार है:

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान की वानस्पतिक संरचना[5]
श्रेणी (कुल योग) द्विबीजपत्री एक बीजपत्री लाइकन ब्रायोफाइट्स टेरिडोफाइट जिम्नोस्पर्म
कुल (२१५) ११९ (५५.३५) १९ (८.८४) १७ (७.९०) २१ (९.७७) ३६ (१६.७४) ३ (१.४)
प्रजाति (६३९) ४०३ (६३) १११ (१७.३७) ३४ (५.३२) ३३ (५.१६) ५४ (८.४५) ४ (०.६३)
जाति (१११९) ६७४ (६०.२५) १९६ (१७.५) ७३ (६.५३) ५९ (५.२७) ११२ (१०) ५ (०.६६)

कोष्ठक में मूल्यों की कुल संख्या का प्रतिशत

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Deb, P; Sundriyal, R.C. (2007). "Tree species gap phase performance in the buffer zone area of Namdapha National Park, Eastern Himalaya, India" (PDF). 48 (2). Tropical Ecology: २०९-२२५. मूल (PDF) से 18 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2012. Cite journal requires |journal= (मदद)
  2. Proctor, J.; Haridasan, K.; Smith, G.W. (1998). Global Ecology and Biogeography Letters (संपा॰). "How Far North does Lowland Evergreen Tropical Rain Forest Go?". 7 (2): १४१-१४६. Cite journal requires |journal= (मदद)
  3. Datta, A., Naniwadekar, R. & Anand, M.O. 2008. Hornbills, hoolocks and hog badgers: Long-term monitoring of threatened wildlife with local communities in Arunachal Pradesh, north‐east India. Final report to the Rufford Small Grants Program (UK). Nature Conservation Foundation, Mysore, India. 80 pp. PDF[मृत कड़ियाँ]
  4. Arunachalam A, Sarmah R, Adhikari D, Majumder M, & Khan ML. (2004) Anthropogenic threats and biodiversity conservation in Namdapha nature reserve in the Indian Eastern Himalayas. Current Science87(4). p.447. PDF Archived 2011-06-05 at the वेबैक मशीन
  5. Chauhan AS, Singh KP, Singh DK. (1996) A contribution to the Flora of Namdapha Arunachal Pradesh. Kolkata: Botanical Survey of India 422p