नयनतारा भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता है जिन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है।[1][2] वह मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं।

2014 में नयनतारा

2003 में उन्होंने सत्यन एंथिकाड की मलयालम फिल्म मनासिनक्कारे से अपने अभिनय की शुरुआत की तथा फ़िल्म की सफलता के बाद वह मलयालम उद्योग में एक लोकप्रिय स्टार बन गईं। अगले वर्ष उन्होंने मलयालम की दो और फिल्में, शाजी कैलास की नट्टूराजवु और फाज़िल की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर विस्मयाथुम्बथु में अभिनय किया। हरि द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म अय्या में नयनतारा पहली बार गैर-मलयालम फ़िल्म में दिखाई दी जो 2005 में रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्हें एक अन्य तमिल फिल्म चंद्रमुखी में कास्ट कर लिया गया क्योंकि इसके निर्देशक पी. वासु की पत्नी ने मनासिनक्कारे देखी थी और नयनतारा के अभिनय की सिफारिश की थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिनों से अधिक समय तक चली और अंततः नयनतारा तमिल में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गयी।[3] नयनतारा ने 2006 में फ़िल्म लक्ष्मी के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उसी वर्ष एक और तेलुगु फिल्म बॉस में भी अभिनय किया। उन्हें दक्षिण भारतीय फ़िल्म उद्योग में महिला केंद्रित फिल्मों को मुख्यधारा में लाने के लिए भी जाना जाता है।

  1. "नयनतारा, द अनकन्वेंशनल सुपरस्टार". फोर्ब्स इंडिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 25 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्टूबर 2023.
  2. "जन्मदिन विशेष: 7 कारण क्यों नयनतारा हैं लेडी सुपरस्टार | संबाद अंग्रेजी" (अंग्रेज़ी में). 18 नवम्बर 2020. मूल से 27 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्टूबर 2023.
  3. पिल्लई, श्रीधर (1 जुलाई 2006). "Plain Jane turned star". द हिंदू. मूल से 4 एप्रिल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 एप्रिल 2017.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें