होयसल राजवंश का राजा।

नरसिंह होयसल वंश के राजा वीर बल्लाल का पुत्र था। वह बड़ा ही पराक्रमी और वीर योद्धा था। उसने यादवों से कई महत्त्वपूर्ण युद्ध लड़े थे।

- जिस समय नरसिंह राजसिंहासन पर विराजमान था, तब प्रतापी यादव राजा सिंघण ने उसके राज्य पर आक्रमण किया। - इस आक्रमण में नरसिंह पराजित हुआ और यादव नरेश सिंघण ने अपने पितामह के अपमान का प्रतिशोध उससे लिया। - नरसिंह के उत्तराधिकारी शेष होयसाल राजाओं का अधिकतर इतिहास अन्धकार में है।