नांगपा ला हिमालय का एक दर्रा है जो सदियों से तिब्बत और नेपाल के बीच व्यापारिक केन्द्र की तरह रहा है। यह माउंट एवरेस्ट से तीस किलोमीटर पश्चिम में अवस्थित है। सन् २००६ में ७५ तिब्बती लोगों का एक जत्था जब भाग कर नेपाल आ रहा था तो चीनी चो ओयु पोस्ट से उनपर गोलियाँ चलाई गई जिसमें एक १७ वर्षीया बौद्ध भिक्खणी की मौत हो गई। आरंभ में चीनी अधिकारियों ने इस मामले को दबाने का प्रयत्न किया। लेकिन इसी घटना को एक यूरोपियन फोटोग्राफर ने फिल्माया और बाद में प्रकाशित कर दिया। फोटोग्राफर हिमालय में चढ़ाई कर रहा था।[1][2]

नांगपा ला
नांगपा ला पार करते तीर्थयात्री
ऊँचाई5,806 m (19,049 ft)
स्थान नेपाल /  चीन
पर्वतमालाहिमालय
निर्देशांक28°06′28″N 86°35′17″E / 28.10778°N 86.58806°E / 28.10778; 86.58806निर्देशांक: 28°06′28″N 86°35′17″E / 28.10778°N 86.58806°E / 28.10778; 86.58806

सन्दर्भ संपादित करें