नाग अश्विन रेड्डी एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं जो तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2015 में दार्शनिक ड्रामा फिल्म येवडे सुब्रमण्यम के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की।[1]

नाग अश्विन

नाग अश्विन
जन्म नाग अश्विन रेड्डी
हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
पेशा
  • फ़िल्म निर्देशक
  • पटकथा लेखक
कार्यकाल 2008–वर्तमान
जीवनसाथी प्रियंका दत्त
बच्चे 1

उन्होंने 2018 में जीवनी फिल्म महानती का निर्देशन किया, जिसमें कीर्ति सुरेश ने अभिनेत्री सावित्री की भूमिका निभाई। इस फिल्म ने 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म सहित अन्य पुरस्कार जीते। नाग अश्विन को 66 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - तेलुगु के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

महानती को भारत के 49 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भारतीय पैनोरमा मेनस्ट्रीम खंड में प्रदर्शित किया गया था और इस फिल्म ने मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह 2018 में "इक्विलिटी इन सिनेमा अवार्ड" भी प्राप्त किया है।[2]

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

नाग अश्विन का जन्म हैदराबाद में जयराम और जयंती रेड्डी के घर हुआ था। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं और उनकी एक बहन है जिसका नाम निखिला रेड्डी है। उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया और एमआईसी, मणिपाल से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने इसके बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में फिल्म निर्देशन का कोर्स किया।[3]

करियर संपादित करें

नाग अश्विन ने फिल्म नेनू मीकू तेलुसा ... के लिए एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना फिल्मीं करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने शेखर कम्मुला के साथ लीडर और लाइफ इज ब्यूटीफुल फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।[4]

अश्विन अपनी तीसरी फिल्म के लिए पहली बार अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं। इसे क्रमशः वैजयंती मूवीज और स्वप्ना सिनेमा द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया जाएगा।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

अश्विन ने दिसंबर 2015 में वैजयंती मूवीज के निर्माता सी. अश्विनी दत्त की बेटी प्रियंका दत्त से शादी की। उनका एक बेटा है।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Dulquer surrenders to his role: Nag Ashwin". The Times of India. 2017-07-28. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-13.
  2. "Winners of the 66th Filmfare Awards (South) 2019". filmfare.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-13.
  3. "An eye for story". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 2015-02-09. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-06-13.
  4. "Prabhas and Deepika Padukone to star in Nag Ashwin's film". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2020-07-19. अभिगमन तिथि 2023-06-13.
  5. "It's a boy for Nag Ashwin & Priyanka!". The Times of India. 2017-01-16. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-13.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें