निर्देशांक: 29°54′23″N 80°09′40″E / 29.9062607°N 80.1611739°E / 29.9062607; 80.1611739 नाचनी उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में रामगंगा तथा भुजगाड़ नदियों के तट पर बसा एक छोटा सा नगर है। यहां देवी को समर्पित एक मंदिर है, जिसे "होकारा मंदिर" कहा जाता है। यह नगर उत्तराखण्ड राज्य राजमार्ग 11 पर थल तथा तेजम के मध्य स्थित है। नाचनी से बाँसबगड़ के लिए एक सड़क निकलती है। यहां भुजगाड़ नदी पर वर्ष १९६० में एक मोटर पुल भी बनाया गया था।[1] नाचनी का कुल क्षेत्रफल 1.0424 वर्ग किलोमीटर है,[2] तथा यह समुद्र तल से 920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।[3] 2011 की जनगणना के अनुसार नाचनी में कुल 299 परिवार निवास करते हैं, और नगर की जनसंख्या 1109 है, जिसमें से 562 पुरुष हैं तथा 547 महिलाएं हैं।[4]

नाचनी
—  नगर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तराखण्ड
ज़िला [[ज़िला|]]
जनसंख्या
घनत्व
1,109 (2011 के अनुसार )
• 1,064/किमी2 (2,756/मील2)
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
1.0424 km² (0 sq mi)
• 920 मीटर (3,018 फी॰)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "नाचनी के पुल की हालत भी जर्जर". मूल से 10 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जून 2018.
  2. "Nachani - Indian Village Directory" (अंग्रेज़ी में). villageinfo.in. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.
  3. "Tejam, Uttarakhand, India" (अंग्रेज़ी में). elevationmap.net. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.[मृत कड़ियाँ]
  4. "Nachani Population - Pithoragarh, Uttarakhand" (अंग्रेज़ी में). census2011.co.in. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.