निकिता सिंह

भारतीय उपन्यासकार

निकिता सिंह एक भारतीय उपन्यासकार है।[1] उन्होंने 10 उपन्यास लिखे है जिनमे से कुछ है- इफ इट्स नोट फॉरएवर, लव फेसबुक, राईट हियर राईट नाउ।[2] फ़रवरी २०१३, में उन्होंने दुर्जोय दत्ता के साथ सह-लेखन में एक किताब- "समवन लाइक यू" लिखी जिसे पेंगुइने इंडिया द्वारा रिलीज़ किया गया था और यह उपन्यास हिंदुस्तान टाइम्स की बेस्टसेलर सूची में नंबर ५ पर शामिल हुआ।[3]

निकिता सिंह
Nikita Singh Bihar writer.jpg
जन्म 6 अक्टूबर 1991 (1991-10-06) (आयु 31)
पटना, बिहार, भारत
आवास न्यूयॉर्क नगर
राष्ट्रीयता भारतीय
नागरिकता भारत
शिक्षा

ललित कला के मास्टर - रचनात्मक लेखन

फार्मेसी में स्नातक
व्यवसाय लेखिका
कार्यकाल 2011 - वर्तमान
नियोक्ता वेंचर सोलर - सनपावर
प्रसिद्धि कारण एवरी टाइम्स इट रैन्स, समवन लाइक यू, लाईक अ लव सॉंग की लेखिका
जीवनसाथी Nick Sheridan (वि॰ 2022)
वेबसाइट
nikitasingh.com

प्रारंभिक जीवन और करियरसंपादित करें

निकिता सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ यहाँ उन्होंने अपने जीवन के ४ साल बिताये उसके बाद वह वहाँ से इंदौर चले गए जहा उनकी प्रार्थमिक शिक्षा हुई। २००८ में रांची के ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपादना से अपनी स्चूली शिक्षा पूरी की। २०१२ में इंदौर के एक्रोपोलिस इंस्टीटूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल शिक्षा और रिसर्च में स्नातक किया। वह वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर के द न्यू स्कूल से रचनात्मक लेखन में मास्टर डिग्री हासिल कर रही है। [4] २०११ में पेंगुइने इंडिया बुक्स के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया और साथ ही ग्रेपवाइन इंडिया में भी शामिल हुई।

१९ वर्ष की आयु में उनहोंने अपना पहला उपन्यास @फेसबुक लिखा तब वह स्नातक की विद्यार्थी थी। सिंह ने पूरे भारत में कालेजो में विभिन्न तेडेक्स सम्मेलनों में भी भाषण दिए है। वह ग्रेपवाइन इंडिया में भी बतौर संपादक की तरह काम करती है। उनकी सबसे नयी रचना "लव यू लाइक आ लव सोंग" मार्च २०१६ में आई थी। [5] निकिता ने लेखक ऑर्वाना घई के साथ 'एंथोलॉजी' 25 स्ट्रोक ऑफ दयालुता भी संपादित की।

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "19 साल की उम्र में ही निकिता सिंह ने पहली किताब लव ' फेसबुक लिखी". मूल से 6 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2017.
  2. "Nikita Singh Upcoming author TOI". मूल से 4 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  3. Aastha Atray Banan (1 August 2015). "Nikita Singh has written eight bestsellers in four years. What's her secret?". Hindustan Times. Retrieved 10 January 2016.
  4. "Student Achievement". Retrieved 10 January 2016
  5. "Kolkata: Nikita Singh launches 'Like a Love Song' at Starmark - newkerala.com #43965". www.newkerala.com. 2 April 2016. Retrieved 1 May 2016.